hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नेशनल हेराल्ड केस : राहुल गांधी से दूसरे दिन भी 10 घंटे तक पूछताछ, ईडी ने बुधवार को भी पेशी पर बुलाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > नेशनल हेराल्ड केस : राहुल गांधी से दूसरे दिन भी 10 घंटे तक पूछताछ, ईडी ने बुधवार को भी पेशी पर बुलाया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

नेशनल हेराल्ड केस : राहुल गांधी से दूसरे दिन भी 10 घंटे तक पूछताछ, ईडी ने बुधवार को भी पेशी पर बुलाया

Vinayak Barot
Last updated: June 15, 2022 1:18 am
Vinayak Barot
Published: June 15, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 जून। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी के दफ्तर में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। दो दिनों में ही उनसे 19 घंटे से ज्यादा देर समय पूछताछ की जा चुकी है। ईडी ने बुधवार को भी उन्हें दफ्तर बुलाया गया है।

मंगलवार को दो चरणों में पूछताछ के बीच एक घंटे का लंच ब्रेक दिया गया

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को पूछताछ के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ईडी के अधिकारियों से कहा कि उन्हें बार-बार पूछताछ के लिए न बुलाया जाए। इससे पहले सोमवार को उनसे नौ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई थी। मंगलवार को भी दो राउंड पूछताछ में उन्हें सिर्फ एक घंटे के लिए दिन के भोजन के लिए ब्रेक दिया गया था।

गौरतलब है कि भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से 10 वर्ष पहले की गई शिकायत के मामले में गांधी परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए अभी उनसे पूछताछ नहीं की जा सकी है जबकि राहुल गांधी से लगातार दूसरे दिन दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में मैराथन पूछताछ की गई।

ज्यादातर सवालों पर राहुल ने चुप्पी साध रखी थी

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी से ईडी ने पूछा कि आखिर एजेएल को अदा की गई 50 लाख रुपये की रकम कहां से आई? एजेंसी ने यह भी पूछा कि क्या उन्हें इस रकम के एवज में उन्हें नेशनल हेराल्ड की संपत्ति मिल जाएगी? उनसे एजेंसी ने यह भी पूछा कि यंग इंडिया लिमिटेड कम्पनी किसलिए बनाई। हालांकि वह तमाम सवालों पर चुप्पी ही साधे रहे।

कांग्रेस ने विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की

इस बीच राहुल गांधी से ईडी के अधिकारियों की पूछताछ के दौरान दिल्ली की सड़कों पर लगातार दूसरे दिन कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी नेताओं के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया, जो गुप्त स्थान पर ले गए। इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने विपक्षी नेताओं से अपील की कि मोदी सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ समूचे विपक्ष को एकजुट होना चाहिए।

लंच ब्रेक में भाई से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

मंगलवार को लंच ब्रेक के लिए ईडी के अधिकारियों ने राहुल गांधी को 3 बजकर 30 मिनट पर एक घंटे की मोहलत दी थी। इस दौरान प्रियंका गांधी अपने भाई से मिलने पहुंचीं।  ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ पर प्रियंका गांधी बारीकी से नजर रख रही हैं।

एआईसीसी दफ्तर जाने पर भी रोक

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं को एआईसीसी दफ्तर तक जाने नहीं दिया गया। उधर, ईडी दफ्तर के बाहर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाई गई थी।

You Might Also Like

यूक्रेन संकट : नागर विमानन मंत्रालय ने भारत व यूक्रेन के बीच उडानों के संचालन से प्रतिबंध हटाया
बिहार : नीतीश सरकार ने स्कूलों में रक्षाबंधन सहित 14 छुट्टियां खत्म कीं, शिक्षा विभाग के आदेश पर सियासी बवाल शुरू
बकरीद 2026 : बांग्लादेश में अधिकारियों ने रुकवाई ‘डोनाल्ड ट्रंप’ के नाम से वायरल भैंसे की कुर्बानी
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर : 187 वर्षों में पहली बार मंदिर के गर्भगृह में सोने के पत्रों की मढ़ाई हुई
गुजरात : इसुदान गढ़वी बने ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष, इटालिया को मिला केंद्र में स्थान
TAGGED:COngressedNational Herald CaseRahul GandhiRahul Gandhi's appearance
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?