hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, दोनों खेमे के 18 मंत्रियों ने ली शपथ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, दोनों खेमे के 18 मंत्रियों ने ली शपथ
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, दोनों खेमे के 18 मंत्रियों ने ली शपथ

Vinayak Barot
Last updated: August 9, 2022 12:32 pm
Vinayak Barot
Published: August 9, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 9 अगस्त। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार का 40 दिनों के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार हो गया है। भाजपा के कोटे से 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। एकनाथ शिंदे के खेमे से भी इतने ही विधायकों ने शपथ ली है। सबसे पहले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ली और फिर दूसरे नंबर पर भाजपा के ही सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शपथ ली। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और फिर विजय कुमार गावित ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।

भगत सिंह कोश्यारी ने कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है, जिनमें गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, सुरेश खाडे, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार शामिल हैं। इसके अलावा एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता रहे दीपक केसरकर और अतुल सावे, शंभूराज देसाी और मंगलप्रभात ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि किस नेता को कौन सा विभाग दिया जाएगा, लेकिन चर्चाएं हैं कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को होम मिनिस्ट्री मिल सकती है। इसके अलावा भी कई अहम मंत्रालय भाजपा के खाते में जा सकते हैं। शपथ ग्रहण से पहले देवेंद्र फडणवीस के साथ भाजपा विधायकों की बैठक हुई थी। इसके अलावा एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों की भी मीटिंग हुई थी।

एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार में अहम तथ्य यह है कि किसी भी महिला नेता को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है। इस विस्तार के साथ ही महाराष्ट्र मंत्री परिषद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली थी। तब से ही दोनों सरकार चला रहे थे, लेकिन कैबिनेट विस्तार न होने के चलते निंदा हो रही थी। कहा जा रहा है कि भाजपा खेमे से सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, अतुल सावे जैसे नेताओं को अहम मंत्रालय मिल सकते हैं। अगले एक से दो दिन में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है।

You Might Also Like

असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर साधा निशाना, कहा – अगर आज जिन्ना जिंदा होते तो…
भारत में कोरोना संकट : लगातार 24वें दिन 15 हजार से कम नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी
भारत में कोरोना संकट : केरल में एक्टिव केस 2.30 लाख के पार, राष्ट्रीय स्तर पर 47 हजार नए संक्रमित
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में कल से शुरू होगा जियो की 5जी सेवा का बीटा परीक्षण
मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज ने पीएम मोदी से की भेंट, जीडीपी के 5.5% लोन की मांगी मंजूरी
TAGGED:BJPCM Shindemaharastrashivsena
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिहिन्दी

छत्तीसगढ़ हादसे पर योगी सरकार के मंत्री का भूपेश सरकार पर हमला, लगाया ये गंभीर आरोप

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 15, 2021
અભિનેતા અર્જૂન કપુરે વસાવ્યું 20 કરોડની કિંમતનું નવું સ્કાયવિલાઃ- રિયલ લાઈફમાં ઈશ્કઝાદેની લાઈફ જીવે છે એક્ટર
बाली में चीन व अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच द्वपक्षीय बैठक, जिनपिंग व बाइडेन ने आशंकित परमाणु युद्ध को लेकर जताई चिंता
बृजभूषण सिंह खुद को फेडरेशन में कहते हैं ‘शक्तिशाली’, ‘नेता जी जिंदाबाद’ के लगते हैं नारे, अधिकारी छूते हैं पैर
राजस्थान के सीएम भजन लाल का जन्मदिन आज : पीएम मोदी और अमित शाह समेत अन्य भाजपा नेताओं ने कहा- Happy Birthday
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?