hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: 100 दिनों में देश की प्रगति के हर क्षेत्र, कारक पर ध्यान देने की कोशिश की: प्रधानमंत्री मोदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > 100 दिनों में देश की प्रगति के हर क्षेत्र, कारक पर ध्यान देने की कोशिश की: प्रधानमंत्री मोदी
राष्ट्रीयहिन्दी

100 दिनों में देश की प्रगति के हर क्षेत्र, कारक पर ध्यान देने की कोशिश की: प्रधानमंत्री मोदी

Vinayak Barot
Last updated: September 16, 2024 4:51 pm
Vinayak Barot
Published: September 16, 2024
Share
SHARE

गांधीनगर, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में देश की तेज प्रगति के लिए हर क्षेत्र और कारक पर ध्यान देने की कोशिश की है। उन्होंने गांधीनगर में ‘वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक बैठक एवं प्रदर्शनी’ (री-इनवेस्ट 2024) के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि न केवल देशवासियों बल्कि पूरी दुनिया को लगता है कि भारत 21वीं सदी के लिए सबसे अच्छी जगह है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”पहले 100 दिनों (केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के) में आप हमारी प्राथमिकताओं, गति और पैमाने को देख सकते हैं। हमने देश की तेज प्रगति के लिए जरूरी हर क्षेत्र और कारक पर ध्यान देने की कोशिश की है।”

मोदी ने कहा, ”भारत की विविधता, पैमाना, क्षमता, संभावना और प्रदर्शन अद्वितीय हैं और यही कारण है कि मैं वैश्विक अनुप्रयोग के लिए भारतीय समाधान कहता हूं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अगले 1000 वर्षों के लिए वृद्धि का आधार तैयार कर रहा है और ध्यान केवल शीर्ष पर पहुंचने पर नहीं, बल्कि इस स्थान को बनाए रखने पर है।

उन्होंने री-इन्वेस्ट 2024 में कहा, ”हमारे लिए हरित भविष्य और शुद्ध शून्य उत्सर्जन केवल दिखावटी शब्द नहीं हैं। ये देश की जरूरतें हैं और हम इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार अयोध्या और 16 अन्य शहरों को मॉडल ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रही है।” उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है।

You Might Also Like

मध्य प्रदेश : नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – सिद्धा पहाड़ को लेकर किसी की भी आस्था पर नहीं होगा कुठाराघात
सिक्किम बाढ़: मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुई, 103 लापता लोगों की तलाश जारी
उत्तराखंड : सामने आई अंकिता भंडारी के हत्या की वजह, SIT जांच में मिले सबूत से हुआ ये खुलासा
उत्तराखंड : बदरीनाथ में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी भी बर्फ से लकदक
इजराइल-हमास जंग : जो बाइडेन के बाद ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक भी तेल अवीव पहुंचे
TAGGED:Gandhinagargujaratpm modi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

कोरोना संकट : सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा रद, पीएम मोदी की बैठक में फैसले पर अंतिम मुहर

sanket
sanket
June 1, 2021
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस का तंज – भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ फिर से चालू
AMC ચુંટણીનો ધમધમાટ, સીમાંકન અને મતદાર યાદીની કામગીરીનો પ્રારંભ
एमपी चुनाव : पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध पर कांग्रेस ने चार सीटों पर बदले उम्मीदवार
यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा : मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत, 6 घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?