1. Home
  2. राज्य
  3. UP में तेजी से बढ़ रहे अवैध कारोबार, बोले अखिलेश – पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा सरकार
UP में तेजी से बढ़ रहे अवैध कारोबार, बोले अखिलेश – पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा सरकार

UP में तेजी से बढ़ रहे अवैध कारोबार, बोले अखिलेश – पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा सरकार

0
Social Share

लखनऊ,  23 सितंबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है और। सत्ता का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगवाती है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब सरकार पुलिस से पॉलिटिकल पोलिंग करायेगी, उन्हें चुनावी गोरखधंधे का हिस्सा बनाएगी तो अवैध कार्यों, भ्रष्टाचार और वसूली में पुलिस की मिलीभगत को नज़र अंदाज करने पर मजबूर भी होगी।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन अग्रोदय नामक गणराज्य के महाराजा थे, जिसकी राजधानी अग्रोहा थी। वे धार्मिक, शांति दूत, बलि प्रथा को बंद करवाने वाले दयालु राजा थे। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने जिन जीवन मूल्यों को ग्रहण किया उनमें परम्परा व प्रयोग का संतुलित सामंजस्य अपने शासनकाल में स्थापित किया। समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए कार्य किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापार, कारोबार चौपट हो गया है। सरकार ने गलत तरीके से जीएसटी लगाकर महंगाई को बढ़ा दिया। मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया। महंगाई, अन्याय, अत्याचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। अवैध कारोबारियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। जमीनों, तालाबों पर अवैध कब्जे हो रहे है। पशुओं की तस्करी, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, मिलावटखोरी और तमाम तरह के गलत काम हो रहे हैं। सरकार अवैध कामों को रोकने में विफल है। भाजपा सरकार का पुलिस पर नियंत्रण नहीं रह गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। हत्या, लूट, बलात्कार, चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस सरकार में महिलाओं-बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं कम नहीं हो रही है। महिलाओं के साथ देश में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे है। इस सरकार ने पुलिस को खराब कर दिया है। हर तरह का भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जाएगी तभी न्याय मिलेगा। कानून व्यवस्था में सुधार होगा। अवैध कारोबार पर रोक लगेगी। स्वास्थ्य-व्यवस्था में सुधार होगा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code