hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईसीसी टी20 विश्व कप : प्रथम दौर के मुकाबले शुरू, भारत 23 अक्टूबर को सुपर-12 में पाकिस्तान से खेलेगा पहला मैच
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईसीसी टी20 विश्व कप : प्रथम दौर के मुकाबले शुरू, भारत 23 अक्टूबर को सुपर-12 में पाकिस्तान से खेलेगा पहला मैच
खेलहिन्दी

आईसीसी टी20 विश्व कप : प्रथम दौर के मुकाबले शुरू, भारत 23 अक्टूबर को सुपर-12 में पाकिस्तान से खेलेगा पहला मैच

Vinayak Barot
Last updated: October 16, 2022 4:31 pm
Vinayak Barot
Published: October 16, 2022
Share
SHARE

सिडनी, 16 अक्टूबर। जिलॉन्ग में नामीबिया और श्रीलंका के बीच पहले दौर के मुकाबले के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई धरती पर आईसीसी टी20 विश्व कप-2022 की शुरुआत आज हो चुकी है। पूर्व चैंपियन भारत 23 अक्टूबर को सुपर-12 चरण में पाकिस्तान के साथ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1992 और 2015 में वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी।

टी20 विश्व कप के पहले संस्करण का आयोजन 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ था और भारत इसमें चैंपियन बना था। भारत ने इसके बाद से कभी भी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। पाकिस्तान 2009 में, इंग्लैंड (2010), वेस्टइंडीज (2012, 2016), श्रीलंका (2014), ऑस्ट्रेलिया (2021) भी ये खिताब जीत चुके हैं।

16 टीमों के बीच महाकुम्भ का फाइनल 13 नवम्बर को मेलबर्न में खेला जाएगा

लगभग एक माह तक चलने वाले टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसका फाइनल 13 नवम्बर को मेलबर्न में खेला जाएगा। 16 में से आठ टीमें सीधे ग्रुप-12 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं, चार और टीमें क्वालिफिकेशन राउंड जीतकर ग्रुप-12 स्टेज के लिए अपनी जगह पक्की करेंगी। कुल मिलाकर टूर्नामेंट में तीन राउंड हैं – राउंड 1, सुपर-12 और प्लेऑफ।

राउंड-1 की टीमें

  • ग्रुप ए : श्रीलंका, यूएई, नीदरलैंड, नामीबिया।
  • ग्रुप बी : आयरलैंड, स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज।

सुपर-12 की टीमें

  • ग्रुप 1 : इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ग्रुप ए विजेता टीम, ग्रुप बी उपजेता टीम।
  • ग्रुप 2 : भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, ग्रुप ए उपजेता टीम , ग्रुप बी विजेता टीम।

क्वालीफाइंग राउंड के सभी 12 मैच होबार्ट और जिलॉन्ग में होंगे

क्वालीफाइंग राउंड के सभी 12 मैच होबार्ट और जीलॉन्ग में होंगे। इसके बाद सिडनी, मेलबर्न, पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बन में सुपर-12 स्टेज के मैच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मैच एडिलेड ओवल और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने हैं। फाइनल मुकाबला 13 नवम्बर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।

भारत के मैचों का कार्यक्रम

  • 23 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, दोपहर 1.30 बजे, मेलबर्न (भारतीय समय)।
  • 27 अक्टूबर – भारत बनाम ग्रुप ए उपजेता, दोपहर 12.30 बजे, सिडनी (भारतीय समय)।
  • 30 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, शाम 4.30 बजे, पर्थ (भारतीय समय)।
  • 2 नवम्बर – भारत बनाम बांग्लादेश, दोपहर 1.30 बजे, एडिलेड (भारतीय समय)।
  • 6 नवम्बर – भारत बनाम ग्रुप बी विजेता, दोपहर 1.30 बजे, मेलबर्न (भारतीय समय)।

कुल 56 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि दांव पर, विजेता टीम को मिलेंगे 16 लाख डॉलर

आईसीसी के अनुसार टी20 विश्व कप के लिए कुल 5.6 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी तय की गई है, जो अलग-अलग टीमों में बांटी जाएगी। उपाधि जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (13 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। इसके अलावा उप विजेता टीम को आठ लाख डॉलर मिलेंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बाकी दो टीमों को चार-चार लाख डॉलर दिए जाएंगे।

सुपर-12 स्टेज से जो आठ टीमें बाहर हो जाएंगी, उनको भी आईसीसी द्वारा 70 हजार डॉलर दिया जाएगा। साथ ही जो चार टीमें पहले राउंड से ही बाहर हो जाएंगी, उन्हें 40 हजार डॉलर दिए जाएंगे। वहीं, पहले राउंड में जीत कर सुपर-12 तक पहुंचने वाली टीमों को भी 40-40 हजार डॉलर की राशि मिलेगी।

भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखे जा सकेंगे मैच

भारत में टी20 विश्व कप के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों में हुई मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
अमित शाह का प्रहार – पीएम मोदी देश को नई संसद दे रहे और कांग्रेस व उसके साथी दल ओछी राजनीति कर रहे
डब्ल्यूएफआई चुनाव पर गुवाहाटी हाई कोर्ट ने लगाई रोक, 11 जुलाई को होना था चुनाव
भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, कप्तान सूर्यकुमार रंग में लौटते दिखे
पश्चिम बंगाल में अब भाजपा राज : शुभेंदु अधिकारी बने नए मुख्यमंत्री, 5 अन्य विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?