Homeहिन्दीचुनावआईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा हुआ स्वीकार, VRS के लिए किया था...

आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा हुआ स्वीकार, VRS के लिए किया था आवेदन, यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

लखनऊ, 29 फरवारी। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इसे बृहस्पतिवार से प्रभावी माना जाएगा। अभिषेक ने अक्तूबर 2023 में इस्तीफा दिया था। आईएएस की नौकरी छोड़कर उनके राजनीति में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बता दें कि कई फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक सिंह लंबी गैरहाजिरी के कारण फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं। अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं समय-समय पर होती रही हैं।

अभिषेक वर्ष 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए थे। पांच साल बाद वापसी करने पर उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक बनाकर भेजा गया। वहां कार के आगे सेलिब्रिटी के अंदाज वाला उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो निर्वाचन आयोग ने 18 नवंबर 2022 को उन्हें प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments