hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व बैडमिंटन : एचएस प्रणय की जापानी कद्दावर केंटो मोमोटा पर स्तब्धकारी जीत, चिराग-सात्विक भी आगे बढ़े
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विश्व बैडमिंटन : एचएस प्रणय की जापानी कद्दावर केंटो मोमोटा पर स्तब्धकारी जीत, चिराग-सात्विक भी आगे बढ़े
खेलहिन्दी

विश्व बैडमिंटन : एचएस प्रणय की जापानी कद्दावर केंटो मोमोटा पर स्तब्धकारी जीत, चिराग-सात्विक भी आगे बढ़े

Vinayak Barot
Last updated: August 25, 2022 12:24 am
Vinayak Barot
Published: August 24, 2022
Share
SHARE

टोक्यो, 24 अगस्त। भारत के अनुभवी शटलर एच एस प्रणय ने यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनिशप में बुधवार को सायंकालीन सत्र में जबर्दस्त उलटफेर किया और दूसरी सीड जापानी कद्दावर केंटो मोमोटो पर सीधे गेमों में स्तब्धकारी जीत से पुरुष एकल पूर्व क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। उधर चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने भी अपनी वरीयता के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए अंतिम 16 में जगह बना ली।

Brilliant from PRANNOY 🔥🔥@PRANNOYHSPRI marks his 1st ever against WR-2 🇯🇵's Kento Momota in 8 meetings in a dominating fashion defeating the former 2-time World Champion in straight games in #BWC2022 R-32

Fantastic effort!! 👏👏

He will next face Lakshya in the R-16 pic.twitter.com/KPDjtJOcrM

— SAI Media (@Media_SAI) August 24, 2022

विश्व रैंकिंग में 18वें नंबर के भारतीय दिग्गज 30 वर्षीय प्रणय ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के पसंदीदा और दो बार के पूर्व विश्व चैंपियन मोमोटा को दूसरे दौर के मुकाबले में 21-17, 21-6 से पराजित किया।

⚠️ SPOILER ALERT ⚠️

Home hero Kento Momota 🇯🇵 out! @PRANNOYHSPRI 🇮🇳 with the big win. #BWFWorldChampionships #Tokyo2022 pic.twitter.com/9wcdt4ffE5

— BWF (@bwfmedia) August 24, 2022

कोर्ट नंबर एक पर 54 मिनट तक खिंचे इस मैच में प्रणय कभी भी दबाव में नहीं दिखे। उन्होंने पहले गेम के मध्यांतर तक 11-7 की बढ़त के बढ़त ली। इसी प्रकार दूसरे गेम में भी ब्रेक तक 11-6 की अग्रता लेने के बाद मोमोटो को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। यह प्रणय की विश्व नंबर दो मोमोटा पर आठ मैचों में पहली जीत है। पिछली भिड़ंत में वह जापानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ केवल एक गेम ही जीत सके थे।

प्रणय की अब लक्ष्य सेन से होगी मुलाकात

प्रणय की गुरुवार को अंतिम 16 के मुकाबले में राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूदा चैम्पियन हमवतन लक्ष्य सेन के साथ लक्ष्य सेन से मुलाकात होगी। इससे पहले दिन में नौवीं सीड सेन ने स्पेन के लुइस पेनावेर पर 72 मिनट में 21-17, 21-10 से जीत दर्ज की थी। लेकिन भारत के एक अन्य अनुभवी शटलर गत उपजेता किदाम्बी श्रीकांत को पराजय झेलनी पड़ी थी।

BROTHERS INTO R16

Satwik/Chirag defeated 🇬🇹 pair 21-8 21-10
A Comfortable win by them as they find no difficulty in dominating the match
Will now Face 🇩🇰 pair for a spot In QF#BWFWCHSA pic.twitter.com/qRdvSXEoPL

— SPORTS ARENA🇮🇳 (@SportsArena1234) August 24, 2022

चिराग और सात्विक ने भी सीधे गेमों में दर्ज की जीत

उधर पुरुष युगल के दूसरे दौर में सातवीं सीड चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने ग्वाटेमाला के सोलिस जोनाथन और अनिबल मारोक्विन को 21-8 21-10 से हराकर राउंड 16 में प्रवेश किया, जहां उनका सामना डेनमार्क के जेमे बे और लासे मोलहेडे से होगा। चिराग और रैंकीरेड्डी के अलावा दिन में ध्रुव कपिला और एम.आर. अर्जुन की भारतीय जोड़ी ने भी दूसरे दौर की बाधा पार की थी। लेकिन महिला युगल में कोर्ट पर उतरीं तीनों भारतीय टीमों को पराजय झेलनी पड़ी थी।

 

You Might Also Like

मध्य पूर्व संकट के बीच पीएम मोदी की अपील- ‘WFH अपनाएं, पेट्रोल-डीजल बचाएं और एक वर्ष तक सोना न खरीदें’
मतदान के दिन मुंबईवासियों को गिफ्ट : मेट्रो की दो लाइनों पर 10 प्रतिशत की छूट
शतकवीर हीली का वनडे क्रिकेट से संन्यास, ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं का भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप
अनुराग ठाकुर ने टीएमसी सांसद पर ई-सिगरेट पीने का लगाया आरोप, लोकसभा में हंगामा
पुरानी पेंशन की मांग के बीच केंद्र सरकार की घोषणा – सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को लेकर बनेगी कमेटी
TAGGED:BWFHS PrannoyKento MomotaTokyoWorld Badminton
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?