hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तराखंड : चमोली में भीषण हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से 12 लोगों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तराखंड : चमोली में भीषण हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से 12 लोगों की मौत
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तराखंड : चमोली में भीषण हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से 12 लोगों की मौत

Vinayak Barot
Last updated: November 19, 2022 12:21 am
Vinayak Barot
Published: November 19, 2022
Share
SHARE

देहरादून, 18 नवम्बर। उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जब की एक वाहन करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार बोलेरो मैक्स गाड़ी में 16 लोग सवार थे। एसडीआरएफ ने बताया कि गाड़ी में सफर कर रहे 10 पुरुषों और दो महिलाओं के शवों को टीम ने बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी पहुंचे। एसडीआरएफ को सूचना दी गई, जिसकी टीम राहत अभियान में लगी हुई है। दो लोगों के घायल होने की जानकारी है। दुर्घटना की शिकार बोलेरो मैक्स वाहन यूके 076453 वाहन संख्या है।

इस भयावह दुर्घटना पर एसडीआरएफ ने एक बयान जारी किया है। एसडीआरएफ प्रवक्ता ने कहा कि ‘चमोली के पल्ला जाखोल गांव में दुमका रोड से एक वाहन 500-700 गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें 12-13 लोग सवार थे। राहत अभियान जारी है। पोस्ट पांडुकेश्वर से एसडीआरएफ की एक और टीम भेजी गई है।’

घटना पर सीएम धामी ने जताया शोक

चमोली के हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘जनपद चमोली की जोशीमठ तहसील के अंतर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने का दुर्भाग्यपूर्ण समाचार प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी, स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों का त्वरित रूप से संचालन कर रही है। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’

You Might Also Like

रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना : जल्द ही 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी 100 ट्रेनें
भारतीय टीम घोषित : बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह
भारत में कोरोना संकट : केरल और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बढ़ रहे नए संक्रमित, रिकवरी रेट 97.31%
अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला खारिज
इस शानदार उपलब्धि से मैं बहुत प्रसन्न…, सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख को पत्र लिखकर दी बधाई
TAGGED:12 people diedChamoliHorrific AccidentUTTARAKHANDvehicle fell into a deep gorge
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

आईसीसी के मुख्य अभियोजक के खिलाफ ट्रंप के प्रतिबंधों के कारण कामकाज में अड़चन

Revoi Editor
Revoi Editor
May 15, 2025
प्रशांत भूषण का विवादास्पद ट्वीट, बोले – वैक्सीन लगवाने से मृत्यु की संभावना ज्यादा
US: Four Killed in a mass shooting in California, Two Injured
Suspected Drone Attack on Jammu Air Force Base, Two Injured
बॉलीवुड : फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक्टर नागार्जुन का फर्स्ट लुक जारी, 1000 नंदियों के समान दिखी ताकत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?