hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गृह मंत्रालय का अहम फैसला : CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गृह मंत्रालय का अहम फैसला : CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी
राष्ट्रीयहिन्दी

गृह मंत्रालय का अहम फैसला : CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी

Revoi Editor
Last updated: November 12, 2024 11:06 pm
Revoi Editor
Published: November 12, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 नवम्बर। गृह मंत्रालय (MHA) ने अहम फैसला करते हुए मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी। इस बटालियन को सभी सुरक्षा संबंधी ड्यूटी में तैनात किया जाएगा। केंद्रीय बल में सिर्फ महिलाओं वाली बटालियन बनाने का प्रस्ताव 53वें सीआईएसएफ दिवस समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के तहत शुरू किया गया था।

सीआईएसएफ में महिलाओं को एक नई पहचान मिलेगी

सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक दीपक वर्मा ने मीडिया को बताया, ‘चाहे वीआईपी सुरक्षा हो, एयरपोर्ट सुरक्षा हो, दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा हो, औद्योगिक सुरक्षा हो, 1000 से अधिक कर्मियों वाली महिला बटालियन हर जगह तैनात की जाएंगी।’

दीपक वर्मा ने कहा कि महिला बटालियन बनने से देशभर की अधिक से अधिक महत्वाकांक्षी युवतियां सीआईएसएफ में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के लिए आगे आएंगी। इससे सीआईएसएफ में महिलाओं को एक नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नई बटालियन के मुख्यालय के लिए शीघ्र भर्ती, प्रशिक्षण और स्थान के चयन के लिए कदम उठाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रशिक्षण विशेष रूप से एक उत्कृष्ट बटालियन बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है, जो वीआईपी सुरक्षा और अन्य सुरक्षा कर्तव्यों में कमांडो के रूप में विविध भूमिकाएं निभाने में सक्षम हो।’

दीपक वर्मा कहा कि सीआईएसएफ उन महिलाओं के लिए पसंदीदा विकल्प रहा है, जो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में देश की सेवा करना चाहती हैं। वर्तमान में बल में इनकी संख्या 7 प्रतिशत से अधिक है। हालांकि, CISF में महिला कर्मियों की अच्छी-खासी संख्या है, जिन्हें मेट्रो सुरक्षा और अन्य सुरक्षा संबंधी कर्तव्यों के लिए नियुक्त किया जाता है। लेकिन महिला बटालियन की स्थापना महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा प्रोत्साहन होने जा रही है।

1969 में की गई थी सीआईएसएफ की स्थापना

सीआईएसएफ की स्थापना 1969 में कई संवेदनशील सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सरकारी कम्पनियों) को सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए की गई थी, जिसमें केवल तीन बटालियन थीं। तब से यह बल 1,88,000 से अधिक कर्मियों की वर्तमान ताकत के साथ प्रमुख बहु-कुशल संगठन के रूप में विकसित हुआ है।

CISF मौजूदा समय भारत में 359 प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कवर प्रदान करता है

CISF वर्तमान में 68 नागरिक हवाई अड्डों सहित पूरे भारत में 359 प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कवर प्रदान करता है। बल की अपनी अग्निशमन शाखा भी है, जो 115 प्रतिष्ठानों को सेवाएं प्रदान करती है। CISF के सुरक्षा कवर में भारत की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा सुविधाएं जैसे परमाणु प्रतिष्ठान, अंतरिक्ष प्रतिष्ठान, हवाई अड्डे, बंदरगाह, बिजली संयंत्र आदि शामिल हैं। इसके अलावा, CISF महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, प्रतिष्ठित विरासत स्मारकों, दिल्ली मेट्रो, संसद भवन परिसर और जम्मू-कश्मीर की केंद्रीय जेलों की भी सुरक्षा करता है।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : शायर मुनव्वर राना के बेटे ने चाचा को फंसाने के लिए रची थी साजिश, आवासों पर पुलिस की छापेमारी
घरेलू शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल, सेंसेक्स 1131 अंकों की छलांग के साथ 75000 के पार
आबकारी नीति घोटाला: केजरीवाल की याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई शुरू, जनिए क्या बोले वकील
भारत के लिए गौरव का क्षण : स्वीडन ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा
यूपी सरकार का बड़ा फैसला, घटाया सरकारी बसों का किराया, जानें टिकट की दर
TAGGED:CISFhome ministrynow women battalion of CISF
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

Roving Periscope: US House urges VP Pence to remove his boss, Trump

virendra pandit
virendra pandit
January 13, 2021
Petrol-Diesel Prices : देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू
कर्नाटक : सीएम सिद्धारमैया की बढ़ी मुश्किलें, राज्यपाल ने MUDA केस में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी
TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को सौंपा इस्तीफा, स्थानीय नेतृत्व से नाखुश थी टॉलीवुड अभिनेत्री
जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ समाप्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?