1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. विधानसभा चुनाव में हाईटेक अंदाज : पुडुचेरी के पोलिंग बूथ पर रोबोट ने संभाली मेजबानी
विधानसभा चुनाव में हाईटेक अंदाज : पुडुचेरी के पोलिंग बूथ पर रोबोट ने संभाली मेजबानी

विधानसभा चुनाव में हाईटेक अंदाज : पुडुचेरी के पोलिंग बूथ पर रोबोट ने संभाली मेजबानी

0
Social Share

पुडुचेरी, 9 अप्रैल। केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हुए मतदान में तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला, जब पोलिंग बूथ पर रोबोट ने मेजबानी संभाली।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि पुडुचेरी में साड़ी पहने ‘नीला’ नाम का वेलकम रोबोट इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (आईईवीपी) के प्रतिनिधियों का स्वागत कर रहा है। आयोग ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘पुडुचेरी में नवाचार और परंपरा का संगम। स्वागत करने वाला बॉट ‘नीला’, इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (आईईवीपी) के प्रतिनिधियों का स्वागत करता है, जो पुडुचेरी की जीवंत चुनावी प्रक्रिया के साक्षी बन रहे हैं।’

इससे पहले भी चुनाव आयोग ने एक वीडियो साझा करते हुए बताया था कि एक मतदान केंद्र पर रोबोट मतदाताओं का स्वागत कर रहा है। पोस्ट में कहा गया, ‘स्वैग के साथ स्वागत। पुडुचेरी के एक मतदान केंद्र पर एक रोबोट मतदाताओं का स्वागत कर रहा है। यह कर्तव्य और जिम्मेदारी का दिन है, चलिए वोट डालने चलते हैं।’

मतदान केंद्रों पर इस नीला रोबोट ने मतदाताओं को आकर्षित करने के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक और आकर्षक बनाने का भी काम किया है। मतदाताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना की है।

उल्लेखनीय है कि 30 विधानसभा सीटों वाले राज्य में शासन, कल्याणकारी योजनाएं, रोजगार और नेतृत्व जैसे मुद्दे चुनाव के केंद्र में हैं। अब चार मई को आने वाले नतीजे तय करेंगे कि पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनी रहती है या राजनीतिक दिशा में बदलाव आता है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code