1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में मूसलाधार बारिश, मुख्यमंत्री शिंदे ने लिया स्थिति का जायजा, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई में मूसलाधार बारिश, मुख्यमंत्री शिंदे ने लिया स्थिति का जायजा, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मुंबई में मूसलाधार बारिश, मुख्यमंत्री शिंदे ने लिया स्थिति का जायजा, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

0
Social Share

मुंबई, 5 जुलाई। मुख्यमंत्री के तौर पर एकनाथ शिंदे की ताजपोशी के साथ महाराष्ट्र में पिछले पखवारे से जारी राजनीतिक दंगल शांत हुआ ही था कि मायानगरी मुंबई में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने बीएमसी आपदा प्रबंधन कक्ष का दौरा किया और बारिश के बाद की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने साथ ही अधिकारियों से बातचीत की और हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया।

दो दिनों से जारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को शहर और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में काफी बारिश हुई है। इससे रेल सेवा और सड़क यातायात बाधित रहा। शहर के प्रमुख इलाकों में बड़े पैमाने पर जलजमाव की खबर है।

उत्तर-पश्चिम मुंबई में चार मुख्य मार्गों को यातायात के लिए बंद करना पड़ा

अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण मुंबई के उत्तर-पश्चिम हिस्से में चार मुख्य मार्गों को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। गोलिबार, मिलन, अंधेरी और मलाड नाम के ये भूमिगत मार्ग उत्तर-पश्चिमी उपनगरों के पूर्व और पश्चिम हिस्सों को जोड़ते हैं, जो कि पश्चिमी रेलवे पटरियों से विभाजित होते हैं।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘वर्तमान में इन चार मार्गों के बंद होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया गया। बारिश के कारण कई स्थानों पर यातायात जाम हो गया, जिससे वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए।’

अधिकारी ने बताया कि बोरीवली के चामुंडा सर्कल में एक ऑटोरिक्शा के पलट जाने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ जबकि सांताक्रूज में कलिना विश्वविद्यालय के पास कुर्ला जाने के रास्ते में वाहनों को बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code