hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वाराणसी में हृदय विदारक घटना : आंध्र से आए एक ही परिवार के चार सदस्यों ने लगाई फांसी, ढाई पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > वाराणसी में हृदय विदारक घटना : आंध्र से आए एक ही परिवार के चार सदस्यों ने लगाई फांसी, ढाई पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा
राष्ट्रीयहिन्दी

वाराणसी में हृदय विदारक घटना : आंध्र से आए एक ही परिवार के चार सदस्यों ने लगाई फांसी, ढाई पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा

Vinayak Barot
Last updated: December 8, 2023 1:00 am
Vinayak Barot
Published: December 8, 2023
Share
SHARE

वाराणसी, 7 दिसम्बर। धार्मिक नगरी काशी में गुरुवार को एक हृदक विदारक घटना सामने आई, जब आंध्र प्रदेश से आए दंपति ने दो बेटों के साथ फांसी लगा कर जान दे दी। उनका शव गुरुवार शाम देवनाथपुरा स्थित काशी कैलाश भवन के कमरे में धरन के सहारे नायलान की रस्सी से लटकता मिला। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाएड ने मौके की जांच-पड़ताल की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के धर्मागुडयू स्ट्रीट मंडापेटा निवासी 50 वर्षीय कोंडा बाबू अपनी पत्नी लावण्या (45 वर्ष) और दो बेटों राजेश (25 वर्ष) व जयराज (23 वर्ष) के साथ गत तीन दिसम्बर को वाराणसी आए थे। रामतारक आंध्रा आश्रम की शाखा कैलाश भवन के दूसरे तल पर ठहरे थे।

कोंडा बाबू को गुरुवार पूर्वाह्न नौ बजे कमरा छोड़ना था। इसकी जानकारी उन्होंने आश्रम संचालक वीवी सुंदर शास्त्री समेत अन्य को दे दी थी। पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे आश्रम में सफाईकर्मी पुष्पा दूसरे तल पर सफाई करने पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। यह सोचकर की सभी लोग सो रहे होंगे, वह वापस चली गई। शाम को पांच बजे वह फिर गई, तब भी कमरा बंद ही मिला।

सफाईकर्मी ने इसकी जानकारी आश्रम की देखरेख करने वाले इंजीनियर को दी। दोनों ने ऊपर कमरा खोलवाने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शंकावश खिड़की से देखा को पति-पत्नी व दोनों बेटे फंदे से लटकते नजर आए। इसकी जानकारी आश्रम संचालक के साथ पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो पाया कि सभी शव अकड़ चुके थे। इससे अशंका जताई जा रही है कि उन्होंने देर रात या भोर में फांसी लगाई होगी। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के अनुसार परिवार का रुपयों को लेकर विवाद था और पिछले दो महीने से अपना गांव छोड़कर इधर-उधर रह रहे थे।

मौत में की एक दूसरे की मदद

कोंडा बाबू के पूरे परिवार ने मौत को गले लगाना तय कर लिया था। इसमें एक दूसरे की मदद भी की। जिस कमरे में चारों रह रहे थे, उसमें दो फोल्डिंग चारपाई व एक लकड़ी का बेड था। एक लकड़ी की कुर्सी थी, जिसका इस्तेमाल सभी ने लोहे के धरन में लगे हुक पर नायलान की रस्सी बांधने और उस पर खड़े होकर फंदा लगाने में किया। घटनास्थल की स्थिति से स्पष्ट हो रहा था कि एक के बाद एक उन्होंने फांसी लगाई थी।

सबसे अंत में राजेश ने लगाई फांसी

लकड़ी की कुर्सी, जिसके सहारे सभी ने आत्महत्या की थी, राजेश का शव के पास गिरी थी। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि उसने सबसे अंत में फांसी लगाई होगी। पुलिस का मानना है कि सबसे पहले लावण्या फंदे पर लटकी होगी। उसकी मदद पति व दोनों बेटों ने की होगी। इसके बाद जयराज ने जान दी फिर कोंडा बाबू और सबसे अंत में राजेश फंदे पर लटका। वह एक-दूसरे की मौत देखते रहे।

मौत का किया था पूरा इंतजाम

फांसी लगाने वाले चारों ने अपनी जान देना तय कर लिया था। फांसी लगाने के लिए वह नायलान की रस्सी लाए थे। कमरे में बोतलों में पानी के साथ कीटनाशनक मिला, जिससे अंदाज लगाया जा सकता है कि उन्होंने पहले कीटनाशक पीया होगा। किसी भी तरह किसी की जान न बचे, इसलिए ब्लेड से हाथ की नस काटना भी तय किया था। इसके लिए नया ब्लेड भी ले आए थे। राजेश ने अपने बाएं हाथ की नस उससे काटी भी थी। बाकी तीनों के पास ब्लेड मिला।

मौत से पहले सभी ने लगाया टीका

मौत से पहले सभी ने भगवान का ध्यान किया और एक-दूसरे को टीका लगाया। सभी के माथे पर लाल रंग का टीका लगा हुआ था। कमरे में एक पॉलीथिन में टीका रखा हुआ था। फांसी लगाने के दौरान भी उन्होंने जो रस्सी चुनी, उसका भी एक पैटर्न था। लावण्या व जयराज के गले में नीले रंग की व कोंडा बाबू व राजेश के गले में पीले रंग की रस्सी थी। फांसी भी ऐसे लगाई की ताकि सभी के चेहरे एक-दूसरे के सामने रहे।

समझ नहीं आया हुक का रहस्य

परिवार ने लोहे के धरन में लगे हुक के सराहे फांसी लगाकर जान दी। चारों हुक ऐसे लगे थे, जैसे वह एक चौकोर बना रहे हों। इस तरह का हुक पंखा लटकाने के लिए किया जाता है। अन्य कमरों में सिर्फ एक हुक है, जिस पर पंखा लगाया गया। लेकिन इस कमरे में पंखे के हुक के अलावा चार और क्यों लगे हैं यह कोई बता नहीं सका। आशंका यह भी कि आत्महत्या की नीयत से इन हुक को जान देने वाले परिवार ने ही लगाया होगा, ताकि वे एक साथ मौत को गले लगा सकें।

ढाई पन्ने का मिला सुसाइड नोट

पुलिस को कमरे से ढाई पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। तेलुगु में लिखे सुसाडट नोट को पुलिस ने भाषा के जानकार से पढ़वाकर परिवार के बार में और जानकारी लेने की कोशिश की। इससे पता चला कि परिवार ने कारोबार के लिए कुछ लोगों से 12 लाख रुपये लिए थे। इनमें से छह लाख रुपये खर्च हो गए थे। रुपये देने वाले वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। इससे परिवार तनाव में था। सुसाइड नोट को फॉरेंसिक टीम ने सील कर दिया है।

दो महीने से घर छोड़कर घूम रहा था परिवार

पुलिस कमिश्नर के अनुसार आत्महत्या करने वाले परिवार पिछले दो महीने से अपने गांव को छोड़कर इधर-उधर घूम रहा था। अंत में सभी वाराणसी आए और यहां आकर जान दे दी।

You Might Also Like

भीलवाड़ा : री-नीट का फर्जी पेपर बेचता युवक गिरफ्तार, ‘पेपर माफिया’ नाम से चलाया था टेलीग्राम चैनल
केंद्र सरकार का स्पष्टीकरण : पेट्रोलियम कम्पनियों को प्रत्येक सिलेंडर पर 703 रुपये का हो रहा था नुकसान
शेयर बाजार की बढ़त थमी, सेंसेक्स 625 अंक फिसला, निफ्टी फिर 25,000 के स्तर से नीचे खिसका
बिहार : रोहतास में ट्रक व कार के बीच जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत, एक घायल
भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 13 प्रतिशत कम हुए नए केस, अब 14.35 लाख इलाजरत मरीज
TAGGED:Andhra family committed suicideCouple commits suicide along with two sonsFour members of the same family commit suicideHeartbreaking incident in Varanasi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?