hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2024 : हार्दिक पंड्या की विंडो ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस में वापसी, गुजरात टाइटंस से टूटा रिश्ता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2024 : हार्दिक पंड्या की विंडो ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस में वापसी, गुजरात टाइटंस से टूटा रिश्ता
खेलहिन्दी

आईपीएल 2024 : हार्दिक पंड्या की विंडो ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस में वापसी, गुजरात टाइटंस से टूटा रिश्ता

Vinayak Barot
Last updated: November 27, 2023 1:57 am
Vinayak Barot
Published: November 27, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 26 नवम्बर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में रविवार की शाम सबसे बड़ी ट्रेडिंग देखने मिली। जब सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने आईपीएल 2024 के निमित्त दिसम्बर की नीलामी से पहले निर्धारित तिथि (26 नवम्बर) को शाम पांच तक रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी थी। उसके बाद दो घंटे बाद ही बड़ा खेल देखने मिला, जहां मुंबई इंडियंस ने विंडो ट्रेड के जरिए हार्दिक पंड्या को एक बार फिर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

दरअसल, करीब दो घंटे बाद ही ट्रांसफर विंडो के जरिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड देखने को मिली, जहां गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पंड्या का अपनी टीम से रिश्ता खत्म हो गया है और वह अब दोबारा अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (MI) का हाथ थाम चुके हैं।

हार्दिक की वापसी के लिए MI ने कैमरन ग्रीन का RCB से सौदा किया

दिलचस्प यह रहा कि एक समय मुंबई के पास हार्दिक को अपनी टीम में वापस लेने के लिए इतने पैसे नहीं थे। लेकिन, फिर मुंबई ने अपने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को ट्रेड किया है। ग्रीन जल्द ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल हो सकते हैं। ग्रीन को ट्रेड करने की वजह से ही मुंबई हार्दिक को ट्रेड करने में कामयाब हो पाई है।

हार्दिक के ट्रेड से टाइटंस के पर्स में 15 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी

हार्दिक के ट्रेड से टाइटंस के पर्स में 15 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी, जो हार्दिक का वेतन था। जीटी को मुंबई से अतिरिक्त ट्रांसफर शुल्क भी मिलेगा, जिसे उन्हें आईपीएल को बताना होगा। आपसी समझौते के आधार पर हार्दिक को टाइटंस से स्थानांतरण शुल्क का 50 फीसदी तक प्राप्त होगा।

नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों को रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा करने की समय सीमा आईएसटी के अनुसार शाम पांच बजे के बाद घटनाक्रम हुआ। समय सीमा के समय हार्दिक टाइटंस का हिस्सा थे और ग्रीन मुंबई के रिटेन खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे।

वर्तमान ट्रेडिंग विंडो 12 दिसम्बर तक खुली रहेगी

आईपीएल के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो एक सीजन खत्म होने के एक महीने बाद शुरू होती है। यह नीलामी की तारीख से एक हफ्ते पहले तक खुली रहती है और फिर अगले सीजन की शुरुआत से एक महीने पहले तक खुली रहती है। इसलिए वर्तमान ट्रेडिंग विंडो 12 दिसम्बर तक खुली है। नीलामी 19 दिसम्बर को निर्धारित है। यह फिर 20 दिसम्बर को 2024 सीजन शुरू होने से एक महीने पहले तक के लिए खुलेगी।

गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस 2022 के आईपीएल में बतौर नई टीम शामिल हुई थी, तब उसने पंड्या को 15 करोड़ रुपये खरीदा और अपनी टीम का कप्तान बनाया था। उसी वर्ष हार्दिक की अगुआई में जीटी ने खिताब भी जीता था। 2023 में गुजरात टीम लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में पहुंची, जहां उसे चेन्नई सुपरकिंग्स ने शिकस्त दी। इससे पहले पंड्या मुंबई टीम के लिए ही खेलते थे।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : मथुरा में एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी बदमाश मारा गया
सोशल मीडिया पर नफरती पोस्ट की बाढ़, फेसबुक पर सिर्फ मई में 37 लाख हिंसात्मक पोस्ट
एअर इंडिया की खराब व्यवस्था पर भड़कीं भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर, Twitter पर लगाई क्लास तो मांगनी पड़ी माफी
गोड्डा : त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में स्कूल में ही दो शिक्षकों की हत्या, आरोपित शिक्षक ने भी की आत्महत्या
इसरो ने दी जानकारी – आदित्य-एल1 ने ली सेल्फी, क्लिक कीं पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें
TAGGED:Gujarat TitansHardik PandyaIPL 2024MUMBAI INDIANSPandya returns to MI through window trade
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?