1. Home
  2. धर्म-संस्कृति
  3. हनुमान जयंती आज : अमित शाह व सीएम योगी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
हनुमान जयंती आज : अमित शाह व सीएम योगी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

हनुमान जयंती आज : अमित शाह व सीएम योगी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
Social Share

नई दिल्ली, 2 अप्रैल। देशभर में 2 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “श्री हनुमान जन्मोत्सव की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। जय श्री राम।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गुणाकरं कृपाकरं सुशान्तिदं यशस्करम्। निजात्मबुद्धिदायकं भजेऽहमञ्जनीसुतम्॥ श्री हनुमान जयंती के मंगलमय अवसर पर पवनपुत्र हनुमान जी की वंदना एवं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, निष्ठा और समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं।” उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने अपने पराक्रम और विवेक से धर्म की रक्षा करते हुए साहस व कर्तव्य का मार्ग दिखाया। हनुमान जी सिखाते हैं कि शुभ व अटूट संकल्प हो तो दुर्गम बाधाएं भी पार हो जाती हैं। करोड़ों जन के आराध्य महावीर हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे सभी को बल, बुद्धि, ज्ञान, वैभव और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा जीवन के हर संकट से रक्षा करें।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता अस बर दीन जानकी माता। समस्त श्रद्धालुओं को हनुमान के जन्मोत्सव ‘श्री हनुमान जयंती’ की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। अष्ट सिद्धि और नौ निधियों के दाता, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, पवनपुत्र हनुमान महाराज की कृपा सभी भक्तों पर अनवरत बरसती रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि यूं ही बनी रहे। जय बजरंग बली।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “प्रनवउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन। जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।। प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव ‘श्री हनुमान जयंती’ के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। पवनपुत्र श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन से संकट को दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य का संचार करें। श्रीहनुमते नमः।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आप सभी को संकटमोचन श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति, शक्ति और सेवा के प्रतीक पवनपुत्र हनुमान के उच्च आदर्श हमें कर्म के प्रति अटूट निष्ठा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं। अंजनीपुत्र का स्वरूप हमें यह बोध कराता है कि परम विनम्रता और अदम्य साहस से बड़े से बड़े संकटों पर विजय प्राप्त की जा सकती है। प्रभु श्रीराम के परम भक्त बजरंगबली जी से प्रार्थना है कि उनका मंगलकारी आशीर्वाद हम सभी के जीवन को सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करे। जय श्रीराम। जय बजरंगबली।”

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code