hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल : गुजरात टाइटंस ने छठी जीत से फिर हासिल की अग्रता, केकेआर 8 रनों से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल : गुजरात टाइटंस ने छठी जीत से फिर हासिल की अग्रता, केकेआर 8 रनों से परास्त
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल : गुजरात टाइटंस ने छठी जीत से फिर हासिल की अग्रता, केकेआर 8 रनों से परास्त

Vinayak Barot
Last updated: April 23, 2022 10:04 pm
Vinayak Barot
Published: April 23, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 23 अप्रैल। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाले नवप्रवेशी गुजरात टाइटंस ने शनिवार को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्ले और गेंद से एक बार फिर जानदार प्रदर्शन किया। इस क्रम में उसने दो बार के पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को अंतिम ओवर तक खिंचे रोमांचक मैच में आठ रनों से हरा दिया और सात मैचों में छठी जीत से 12 अंक बटोरकर अंक तालिका में 24 घंटे के भीतर फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

WHAT A WIN! 👊@gujarat_titans win by 8 runs and are back to the 🔝 of the table 👏#TATAIPL #KKRvGT pic.twitter.com/PylbPa6HD1

— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2022

डॉ. डीवाई स्टेडियम में सिक्के की उछाल जीतने वाले गुजरात टाइटंस ने कप्तान पांड्या के लगातार तीसरे अर्धशतक (67 रन, 49 गेंद, दो छक्के, चार चौके) की मदद से नौ विकेट पर 156 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर की टीम आठ विकेट पर 148 रनों तक जाकर ठिठक गई।

 

आईपीएल के मौजूदा सत्र में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के साथ गुजरात टाइटंस ने एक बार फिर इकलौती बढ़त हासिल कर ली है। शुक्रवार की रात राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अंक तालिका में टाइटंस को दूसरे स्थान पर धकेल दिया था। वहीं केकेआर की आठ मैचों में यह लगातार चौथी व कुल पांचवीं पराजय थी और श्रेयस अय्यर की टीम छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

हार्दिक पांड्या का लगातार तीसरा पचासा

गुजरात टाइटंस की पारी में हार्दिक के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहा और पारी की शुरुआत करने उतरे विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा (25), पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ जीत के हीरो रहे डेविड मिलर (27) व राहुल तेवतिया (17) ही दहाई की संख्या में पहुंच सके।

For his final-over brilliance and bowling figures of 4/5, @Russell12A is our Top Performer from the first innings 👏

Have a look at his bowling summary here ✅#TATAIPL #KKRvGT pic.twitter.com/EyjE8spNK4

— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2022

आंद्रे रसेल ने अंतिम ओवर में चार बल्लेबाजों को लौटाकर वाहवाही लूटी

इस पारी की खास बात यह रही कि अंतिम ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने उतरे कैरेबियाई हरफनमौला आंद्रे रसेल ने सिर्फ पांच रन देकर चार बल्लेबाजों को चलता कर दिया। हालंकि वह हैट्रिक नहीं ले सके। उनके अलावा टिम साउदी ने 24 रन देकर तीन शिकार किए।

🚨 Milestone Alert 🚨

Congratulations to @rashidkhan_19 who completes 1️⃣0️⃣0️⃣ wickets in the #TATAIPL as he scalps Venkatesh Iyer's wicket 👏👏#KKRvGT pic.twitter.com/kQe1qNftn9

— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2022

फिलहाल इतने कम स्कोर के बावजूद गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही केकेआर पर दबाव बढ़ा दिया और एक भी बड़ी पारी विकसित नहीं करने दी। मो. शमी (2-20), ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राशिद खान (2-22) और यश दयाल (2-42) सहित अन्य गेंदबाजों के सामने केकेआर के चार बल्लेबाज सातवें ओवर में 34 रनों पर लौट चुके थे।

स्कोर कार्ड

हालांकि कमाल की गेंदबाजी के बाद आंद्रे रसेल (48 रन, 25 गेंद, छह छक्के, एक चौका) ने बल्ले से भी विस्फोट किया, लेकिन उनके अलावा सिर्फ रिंकू सिंह (35 रन, 28 गेंद, एक छक्का, चार चौके) ही 20 के ऊपर जा सके। केकेआर को अंतिम ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी, लेकिन अल्जारी जोसेफ ने रसेल का बेशकीमती विकेट लेने के अलावा सिर्फ नौ रन दिए।

लखनऊ सुपर जाएंट्स व मुंबई इंडियंस आमने-सामने

इस बीच रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। शुरुआती सातों मैच गंवा चुकी रोहित शर्मा एंड कम्पनी जहां खाता खोलने की कोशिश करेगी वहीं सात मैचों में आठ अंक बटोर चुके एलएसजी की निगाहें फिर शीर्ष चार में जगह बनाने पर लगी होंगी।

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के फैसले के खिलाफ 10 जुलाई को सुनवाई करेगा
शेयर बाजार में हाहाकार जारी, मई 2020 के बाद सेंसेक्स का सबसे खराब सप्ताह, निफ्टी 488 अंक कमजोर
महाराष्ट्र : शाह ने PM आवास योजना के 10 लाख लाभार्थियों को ऑनलाइन दी पहली किश्त, सोलर सब्सिडी का किया एलान
सहकारिता मंत्रालय : अमित शाह के जरिए सहकारिता समितियों में जान फूंकने की रणनीति
किसान संगठनों का भारत बंद, टिकैत ने कहा-हमने कोई रास्ता सील नहीं किया है
TAGGED:CricketGujarat TitansKKRKolkata Knight Ridersrashid khantata ipl
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

गृह मंत्री के नेतृत्व में बने हाईपावर तकनीक मिशन : पीएम मोदी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 21, 2021
महाराष्ट्र: ठाकरे बंधुओं ने उठाया ‘वोट चोरी’का मुद्दा, पार्टी कार्यकर्ताओं को दी सतर्क रहने की हिदायत
બોલિવૂડ એક્ટર એજય દેવગને 20 આઈસીયુ બેડની વ્યવસ્થામાં માટે 1 કરોડ રુપિયા દાન કર્યા
अजित डोभाल तीसरी बार बनाए गए NSA, पीएम के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा का भी कार्यकाल बढ़ा
ईरान की इजराइल को चेतावनी- ‘सीजफायर का मतलब युद्ध खत्म होना नहीं, हमारी अंगुली अब भी ट्रिगर पर’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?