1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला : घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर
गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला : घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला : घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

0
Social Share

नई दिल्ली, 14 मार्च। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण दुनियाभर में व्याप्त ऊर्जा संकट के बीच भारत में भी LPG सिलेंडर को लेकर शहर-शहर कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। इसके मद्देनजर पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर एक नया और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

मंत्रालय के आदेश के अनुसार, जिन लोगों के घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध है, वे अब एक साथ घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकेंगे। इसका मतलब यह है कि ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG सिलेंडर कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा।

मंत्रालय ने साफ किया है कि जिनके पास PNG कनेक्शन है, वे सरकारी तेल कम्पनियों या उनके डिस्ट्रीब्यूटर्स से LPG सिलेंडर का रिफिल नहीं प्राप्त कर सकेंगे। यह कदम घरेलू गैस के बेहतर प्रबंधन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को ऑर्गेनाइज्ड और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सरकार का मानना है कि PNG और LPG दोनों कनेक्शन एक साथ रखने से गैस की आपूर्ति में असमानता, दुर्व्यवहार और संसाधनों के अनावश्यक दोहरे उपयोग की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए, इस प्रतिबंध के माध्यम से उपभोक्ताओं को एक ही स्रोत से गैस की व्यवस्था करने पर मजबूर किया जा रहा है, जिससे आपूर्ति में पारदर्शिता और बचत सुनिश्चित हो सके।

यह आदेश खासतौर से उन उपभोक्ताओं के लिए है, जिनके घरों में पहले से ही PNG का कनेक्शन है। उनकी सहूलियत के लिए मंत्रालय ने कहा है कि वे जल्द से जल्द अपने घरेलू LPG कनेक्शन को सरेंडर करें, अन्यथा उन्हें LPG सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी जाएगी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code