AI Impact Summit में सरकार का कड़ा कदम : चीनी रोबो डॉग विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी बाहर
नई दिल्ली, 18 फरवरी। भारत मंडपम में जारी AI Impact Summit 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा पेश किए गए एक रोबोडोग को लेकर विवाद हो गया है। ये रोबोडोग चीनी कम्पनी Unitree का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी को Summit के Expo एरिया से तुरंत हटाने को कहा गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह कदम वायरल वीडियो और उसके बाद उठे विवाद के बाद लिया गया है।
गौरतलब है कि AI Impact Summit में Galgotias के पैवेलियन में एक रोबोट डॉग दिखाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह दावा किया गया कि यह उनके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की इनोवेशन है। हालांकि, कुछ टेक यूजर्स और इंडस्ट्री ऑब्जर्वर्स ने कहा कि यह डिवाइस चीनी कम्पनी Unitree Robotics के कमर्शियल मॉडल से मिलता-जुलता है, जो पहले से बाजार में उपलब्ध है। इसी के बाद विवाद तेज हो गया।

विवाद बढ़ने पर यूनिवर्सिटी ने सफाई दी कि रोबोट को इन-हाउस डेवलपमेंट के तौर पर पेश नहीं किया गया था। उसका कहना था कि यह डिवाइस छात्रों की ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए लिया गया है और इसे शैक्षणिक उद्देश्य से प्रदर्शित किया गया था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी इस मामले पर एक X पोस्ट आया। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि AI Impact Summit में चीनी प्रोडक्ट्स शोकेस किए जा रहे हैं।
Instead of leveraging India’s talent and data, the AI summit is a disorganised PR spectacle – Indian data up for sale, Chinese products showcased. https://t.co/5liaoX0XXp
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 18, 2026
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया और आयोजकों ने तुरंत काररवाई करते हुए यूनिवर्सिटी को Expo स्पेस खाली करने को कहा। फिलहाल आधिकारिक तौर पर बयान जारी नहीं किया गया है।
AI Impact Summit जैसे इंटरनेशनल मंच पर हर डेमो और हर दावा बहुत बारीकी से देखा जाता है। यहां दिखाई जाने वाली टेक्नोलॉजी सिर्फ दर्शकों के लिए नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी होती है। ऐसे में किसी भी तरह की गलतफहमी या अस्पष्ट प्रेजेंटेशन तुरंत चर्चा और विवाद का कारण बन सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आयोजक इस मामले पर ऑफिशियल रूप से क्या बयान जारी करते हैं और आगे ऐसे मामलों से बचने के लिए क्या डायरेक्शन दिए जाते हैं।
