hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Google के सीईओ सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित, कहा- जहां जाता हूं भारत मेरे साथ होता है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Google के सीईओ सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित, कहा- जहां जाता हूं भारत मेरे साथ होता है
राष्ट्रीयहिन्दी

Google के सीईओ सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित, कहा- जहां जाता हूं भारत मेरे साथ होता है

Vinayak Barot
Last updated: December 3, 2022 12:06 pm
Vinayak Barot
Published: December 3, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 दिसंबर। भारत के राजदूत तरणजीत सिंह सिंधू ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया। संधू ने ट्विटर पर कहा कि सैन फ्रांसिस्को में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई। मदुरै से माउंटेन व्यू तक सुंदर की प्रेरणादायक यात्रा भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक और प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत और भारतीय प्रतिभा की पुष्टि करती है।

अमेरिका में भारतीय दूत से प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सुंदर पिचाई ने अपने ब्लॉग में कहा कि वह पद्म भूषण देने और उनकी मेजबानी करने के लिए भारतीय राजदूत संधू और को धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके लिए वह भारत सरकार और भारत के लोगों के बहुत अभारी हैं और उनके प्रति अपार सम्मान व्यक्त करते हैं। सुदंर पिचाई ने कहा कि भारत उनका एक हिस्सा है। वह जहां भी जाते हैं, इसे अपने साथ ले जाते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग में कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि एक ऐसे परिवार में बड़े हुए, जिसने सीखा और ज्ञान को अर्जित किया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत त्याग किया कि उन्हें (सुंदर पिचाई) अपनी रुचियों का पता लगाने के अवसर मिले।

50 वर्षीय पिचाई ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखने के लिए वर्षों में कई बार भारत लौटना आश्चर्यजनक रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान से लेकर वॉयस टेक्नॉलोजी तक भारत में किए गए बदलाव दुनिया भर के लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा वह Google और भारत के बीच महान साझेदारी को जारी रखने की आशा करते हैं क्योंकि हम टेक्नॉलोजी के फायदों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करते हैं।

You Might Also Like

बिहार : जेल से रिहाई के बाद पहली बार सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली नेता आनंद मोहन
सिनेमा है राष्ट्र निर्माण की आत्मा, बाजार और मीडिया में फैली झूठी स्क्रिप्ट से बचें : गौतम अदाणी
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, ‘झूठ बोलने का ठेका ले लिए हैं’
यूपी : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत इन छह मंत्रियों को विधान परिषद भेजेगी भाजपा
जलियांवाला बाग स्मारक परिसर का पीएम मोदी 28 अगस्त को करेंगे उद्घाटन
TAGGED:ceoGoogleHonoredPadma Bhushansundar pichai
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?