hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्‍ली-हावड़ा रूट पर पटरी से उतरी मालगाड़ी, वाराणसी जा रही वंदे भारत सहित 12 ट्रेनें डायवर्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्‍ली-हावड़ा रूट पर पटरी से उतरी मालगाड़ी, वाराणसी जा रही वंदे भारत सहित 12 ट्रेनें डायवर्ट
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्‍ली-हावड़ा रूट पर पटरी से उतरी मालगाड़ी, वाराणसी जा रही वंदे भारत सहित 12 ट्रेनें डायवर्ट

Vinayak Barot
Last updated: October 23, 2022 4:52 pm
Vinayak Barot
Published: October 23, 2022
Share
SHARE

कानपुर, 23 अक्टूबर। दिल्‍ली-हावड़ा रूट पर रविवार को पूर्वाह्न रमवां स्‍टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और सात बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। डाउन ट्रैक पर जा रही ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पर अप और डाउन, दोनों ट्रैक पर यातायात बाधित हो गया। इसके चलते नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत सहित 12 यात्री ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। हादसे की वजह से दिवाली की छुट्टी पर अपने घरों को जा रहे यात्रियों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे इंजीनियरों के अनुसार शाम तक यह रूट सामान्‍य हो सकेगा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार दिल्‍ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को बिंदकी से वापस कानपुर भेजा गया। यह ट्रेन लखनऊ के रास्‍ते वाराणसी भेजी गई। कानपुर आने वाली चौरी-चौरा एक्‍सप्रेस खागा से निरस्‍त कर दी गई। इन दोनों ट्रेनों के अलावा हाबड़ा कालका मेल, नार्थ ईस्ट, महानंदा व मुरी समेत दर्जनभर ट्रेने बाधित हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न करीब 10 बजे फतेहपुर से 32 खाली वैगन लेकर एक मालगाड़ी पास हुई। मिठनापुर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रत्यक्षदर्शियों – राजकुमार और अवधेश मौर्या ने बताया कि इंजन से छठे वैगन के पहिए से तेज आवाज आ रही थी। ट्रेन जैसे ही स्पीड पकड़ते हुए रमवां स्टेशन से तीन किमी आगे बढ़ी, तभी इंजन समेत पांच बोगियां आगे निकल गईं। तेज आवाज के साथ पीछे की कई बोगियां एक दूसरे पर चढ़ गईं। कुछ बोगियों के परखच्चे उड़ गए।

तेज आवाज से सहम गए खेत में काम कर रहे लोग

बोगियों के ओएचई के पोल से टकराने से आसपास खेतों में काम कर रहे लोग सहम गए। तेज आवाज सुनकर रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रमवां स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। प्रयागराज से रेल इंजीनियर्स की टीम मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई।

वंदेभारत को फतेहपुर से वापस लाया गया रूमा

कानपुर से प्रयागराज के बीच ट्रेन संचालन ठप हो गया। इसके चलते कानपुर से चल पड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस को फतेहपुर स्टेशन से वापस कराया गया। इसे रूमा से न्यू सुजातपुर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से लखनऊ की ओर निकाला गया। इसी तरह अन्य मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों को भी यहीं से निकालने की व्यवस्था की गई।

दीनदयाल जंक्शन से कानपुर के बीच 37 ट्रेनें फंसी

कानपुर सेंट्रल पर सात ट्रेनों को प्लेटफार्म से आउटर तक रोक दिया गया। इस चक्कर में दीनदयाल जंक्शन से कानपुर के बीच 37 ट्रेनें फंस गई। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुई। सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अभी ट्रैक बंद है। वंदेभारत को वापस किया गया है।

You Might Also Like

लोकमान्य तिलक पुरस्कार से नवाजे गए पीएम मोदी, पुरस्कार की राशि नमामि गंगे को समर्पित
ढाका में 17 जुलाई से खड़ी रेलगाड़ी ‘मिताली एक्सप्रेस’ भारत लौटी, दोबारा से परिचालन का समय अभी तय नहीं
तेलंगाना: ईडी ने बीआरएस विधायक और उनके भाई के परिसरों में की छापेमारी
झारखंड के देवघर में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से उड़े बस के परखच्चे, 18 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
गुजरात में पेपर लीक, जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा रद, केजरीवाल ने केंद्र पर उठाए सवाल
TAGGED:12 trains divertedDelhi-Howrah RouteGoods train derails
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?