1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. राम भक्तों के खुशखबरी : राममंदिर के पूरे परिसर के भ्रमण के लिए पास की अनिवार्यता खत्म, तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लिया फैसला
राम भक्तों के खुशखबरी : राममंदिर के पूरे परिसर के भ्रमण के लिए पास की अनिवार्यता खत्म, तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लिया फैसला

राम भक्तों के खुशखबरी : राममंदिर के पूरे परिसर के भ्रमण के लिए पास की अनिवार्यता खत्म, तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लिया फैसला

0
Social Share

अयोध्या, 26 मई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर के भीतर स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों में दर्शन करने के लिए पास की अनिवार्य बाध्यता को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। अब श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार न केवल रामलला दर्शन कर सकेंगे बल्कि राम दरबार परकोटे के छह देवी देवताओं के मंदिरों और सप्त ऋषियों-मुनियों के मंदिरों में भी बिना किसी रोक-टोक के सुगमता से दर्शन-पूजन कर पाएंगे।

हालांकि ट्रस्ट ने साफ किया है कि यह खुली छूट और व्यवस्था अधिक दिनों तक स्थायी नहीं रहने वाली है। जैसे ही राम मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों की दैनिक संख्या एक लाख से अधिक होने लगेगी, वैसे ही ट्रस्ट अपनी पुरानी पास व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से दोबारा कड़ाई से लागू कर देगा। उस स्थिति में केवल सुगम, विशिष्ट, नित्य और सामान्य पास धारकों को ही तय नियमानुसार अलग-अलग श्रेणी के मंदिरों में प्रवेश व दर्शन का अधिकार मिल सकेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल जी राव ने सोमवार को बताया कि इन दिनों अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी और लू का प्रकोप चल रहा है।

इस चिलचिलाती धूप के कारण सुदूर राज्यों और ग्रामीण अंचलों से आने वाले श्रद्धालुओं की दैनिक संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अपेक्षाकृत थोड़ी कम दर्ज की जा रही है। अभी भीड़ नियंत्रण में है। इसलिए प्रशासन और ट्रस्ट बेहद आसानी से परिसर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भक्तों को निर्बाध भ्रमण करा सकता है। उन्होंने कहा कि मानकों का ध्यान रखते हुए एक मार्ग निर्धारित किया गया हैं। इसी के रास्ते जाना होगा। यदि इस बीच बाहर जाना चाहेगा। वह बीच से निकल सकता है। इन मार्गों पर बैठने की व्यवस्था पानी पीने की सुविधा दी गई है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code