hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: घोसी उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार पर स्याही फेंकने वाले आरोपित ने किया सरेंडर, BJP नेता पर लगाया गंभीर आरोप
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > घोसी उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार पर स्याही फेंकने वाले आरोपित ने किया सरेंडर, BJP नेता पर लगाया गंभीर आरोप
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

घोसी उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार पर स्याही फेंकने वाले आरोपित ने किया सरेंडर, BJP नेता पर लगाया गंभीर आरोप

Vinayak Barot
Last updated: August 22, 2023 2:09 am
Vinayak Barot
Published: August 21, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 21 अगस्त। यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक ने सरेंडर कर दिया है। युवक ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने बीजेपी नेता के कहने पर ही दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकी थी। युवक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था और उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह पर स्याही फेंकने वाले आरोपित युवक का नाम मोनू यादव उर्फ डायमंड है। इस युवक ने कोपागंज थाने में जाकर खुद सरेंडर कर दिया है। स्याही कांड के बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी, जिसके बाद आरोपी युवक मोनू यादव ने खुद ही कोपागंज खाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

इस दौरान उसने स्याही फेंकने की घटना पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उसने किसी बीजेपी नेता के कहने पर ही दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकी थी। आपको बता दें कि रविवार को भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान थाना सराय लखांशी क्षेत्र के अदरी गांव के पास प्रचार के लिए पहुंचे थे। वहां पर कार से उतरने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इसी दौरान एक युवक बड़ी तेजी के साथ उनकी तरफ बढ़ा और दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंक दी। इस दौरान स्याही दारा सिंह चौहान की आंखों में भी चली गई, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान दारा सिंह चौहान की सुरक्षा में तैनात गार्ड आरोपी युवक की तरफ बढ़े लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं फेंकी गई स्याही से आसपास के लोगों के कपड़े भी खराब हो गए थे।

You Might Also Like

महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 9 लोगों की डूबने से मौत, कई अन्य लापता
महिला विश्व कप क्रिकेट : सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका भारत, रोमांचक संघर्ष में दक्षिण अफ्रीका के हाथों परास्त
ICG ने मुंबई में भारतीय चालक दल के 14 सदस्यों को सुरक्षित बचाया
बदलापुर यौन उत्पीड़न मामला : बॉम्बे हाई कोर्ट की पुलिस को फटकार – काररवाई के लिए जन आंदोलन का इंतजार क्यों किया
कपिल सिब्बल का केंद्र सरकार पर तंज – ‘सबका साथ नहीं, बृजभूषण का साथ’
TAGGED:accusedBJP candidatebjp leaderGhosi by-electionink
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?