राजस्थान : गहलोत सरकार गरीबों को 500 रुपये में देगी एलपीजी सिलेंडर

जयपुर, 20 दिसम्बर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में गरीबों को 500 रुपये की दर से रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की है।

अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को अधिक से अधिक राहत देने के लिए लगातार जनकल्याणकारी फैसले ले रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार अब गरीबों को सस्ती दर पर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) आने वालों को एक वर्ष में 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से 12 सिलेंडर मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि योजना के लागू होने से एक अप्रैल, 2023 से 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से बीपीएल और गरीब लोग (केंद्र सरकार की) ‘उज्ज्वला’ योजना के तहत एक वर्ष में 12 सिलेंडर प्राप्त करने में सक्षम होंगे। यह महंगाई के इस दौर में आम आदमी पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करेगा।’

गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘राज्य में योजना को लागू करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को रसोई के सामान की किट उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई जाएगी।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular