hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जीडीपी के आंकड़े अब शाम चार बजे होंगे जारी, दूसरी तिमाही के आंकड़े 29 नवंबर को
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जीडीपी के आंकड़े अब शाम चार बजे होंगे जारी, दूसरी तिमाही के आंकड़े 29 नवंबर को
राष्ट्रीयकारोबारहिन्दी

जीडीपी के आंकड़े अब शाम चार बजे होंगे जारी, दूसरी तिमाही के आंकड़े 29 नवंबर को

Revoi Editor
Last updated: November 9, 2024 5:15 pm
Revoi Editor
Published: November 9, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9नवंबर। केंद्र सरकार ने सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी करने के समय में बदलाव किया है, अब शाम 5.30 बजे की बजाय शाम 4 बजे जारी करेगी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए जीडीपी के आंकड़े 29 नवंबर को आएंगे।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि जीडीपी के आंकड़े अब तय दिन को शाम 4 बजे आएंगे। मौजूदा प्रथा के अनुसार जीडीपी से जुड़ी जानकारी निर्धारित तिथियों पर शाम 5:30 बजे जारी की जाती है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए जीडीपी के आंकड़े 29 नवंबर शाम 4:00 बजे प्रेस सूचना ब्यूरो और सांख्यिकी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

मंत्रालय के मुताबिक उपयोगकर्ताओं, मीडिया और जनता की जीडीपी आंकड़ों तक आसानी से पहुंच बनाने के लिए रिलीज के दिन अधिक समय प्रदान करने के लिए नया समय तय किया गया है। जीडीपी आंकड़े अब शाम 5.30 बजे की बजाय शाम 4 बजे जारी होंगे।

यह समय देश में प्रमुख वित्तीय बाजारों के बंद होने के समय के आस-पास का है। लेकिन इससे ये सुनिश्चित होगा कि जीडीपी डेटा सक्रिय व्यापार में बाधा न डाले।

उल्‍लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था 6.7 फीसदी की दर से बढ़ी, जो आरबीआई के 7.1 फीसदी के पूर्वानुमान से कम है। हालांकि, रिजर्व बैंक ने वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी की वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। आईएमएफ और विश्व बैंक ने इसे 7.0 फीसदी आंका है। इसके अलावा कई वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने भी भारत के आर्थिक विकास दर को सबसे बेहतर रहने का अनुमान जताया है।

You Might Also Like

बहुत मदद की नवीन पटनायक… अब NDA में आ जाएं, रामदास आठवले ने फेंका चुनावी पासा
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शहीद ASI शंभु दयाल की शहादत पर जताया गर्व, परिजनों को देंगे 1 करोड़ की धनरशि
अयोध्या की रामलीला में होगा फिल्मी सितारों का जलवा, पूनम ढिल्लो समेत ये कलाकार करेंगे अभिनय
बॉलीवुड : अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का नया गाना ‘सारे बोलो बेवफा’ रिलीज
उत्तराखंड : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे दुर्घटनास्थल, घायलों से की मुलाकात
TAGGED:GDP figures willnow be released at 4 pmon November 29second quarter figures
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?