hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पूर्व अमेर‍िकी राजदूत एर‍िक गार्सेटी बोले – ‘ट्रंप का भारत पर प्रतिबंध बड़ी गलती, हमारी ही मुसीबत बढ़ेगी’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पूर्व अमेर‍िकी राजदूत एर‍िक गार्सेटी बोले – ‘ट्रंप का भारत पर प्रतिबंध बड़ी गलती, हमारी ही मुसीबत बढ़ेगी’
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पूर्व अमेर‍िकी राजदूत एर‍िक गार्सेटी बोले – ‘ट्रंप का भारत पर प्रतिबंध बड़ी गलती, हमारी ही मुसीबत बढ़ेगी’

Revoi Editor
Last updated: October 20, 2025 1:15 am
Revoi Editor
Published: October 20, 2025
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 19 अक्टूबर। भारत में अमेरिका के राजदूत रहे एरिक गार्सेटी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि ट्रंप प्रशासन ने भारत पर भारी टैरिफ लगाकर बड़ी गलती की है और यह दोनों देशों का रिश्ते बिगाड़ने वाला कदम है, जिससे अमेरिका की ही मुसीबत बढ़ेगी।

एरिक गार्सेटी ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत ने निश्चित मूल्य सीमा के तहत रूसी तेल खरीदकर वही किया, जो यूरोप और अमेरिका चाहते थे। लेकिन ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद भारत को ही रूसी युद्ध मशीन को धन मुहैया कराने वाला देश कहते हुए घेरना शुरू कर दिया, यह रवैया कदापि ठीक नहीं है।

🚨 FORMER US AMBASSADOR ERIC GARCETTI STRONGLY CRITICIZES TRUMP'S SANCTIONS ON INDIA.

Trump, for his own selfish reasons, falsely accused India of funding Russia's war machine.pic.twitter.com/23MkXMUGPm https://t.co/2ChYY5Mff8

— B Pratap (@imbpratap) October 19, 2025

भारत विस्तारवादी शक्ति नहीं, वह अन्य देश पर कब्जे की कोशिश नहीं करता

गार्सेटी ने कहा कि भारत कोई विस्तारवादी शक्ति नहीं है। वह किसी अन्य देश पर कब्‍जा करने की कोशिश नहीं करता। भारत केवल वही हासिल करना चाहता है, जिसका वह हकदार है। भारत की मल्‍टीअलाइनमेंट पॉल‍िसी नॉनअलाइनमेंट है और इसे लेकर देशवासियों में गर्व की भावना है। उन्‍होंने समझाया क‍ि भारत के साथ‍ रिश्ता खराब करने का मतलब है क‍ि अमेर‍िका का ही नुकसान।

भारत ऐसे द्वार खोल सकता है, जो अमेरिका के लिए भी आसान नहीं

उल्लेखनीय है कि एरिक गार्सेटी कुछ द‍िनों पहले तक भारत के राजदूत हुआ करते थे। उनके वक्‍त में भारत-अमेर‍िका रिश्ते काफी बेहतर रहे। अब रिश्ते बिगड़ने पर गार्सेटी ने कहा, भारत ऐसे द्वार खोल सकता है, जो अमेरिका के लिए भी आसान नहीं हैं। भारतीयों ने अपनी नॉनअलाइनमेंट विदेश नीति पर काफी मेहनत की है। यह न केवल आर्थिक और रणनीतिक हितों की रक्षा करती है, बल्कि भारत की वैश्विक छवि को भी मजबूत करती है।

India can open up doors diplomatically that even America can't. Indians are proud of their multi-aligned foreign policy and they have worked very hard for it," says former US Ambassador to India Eric Garcetti pic.twitter.com/2DaeKDtKSx

— Abhi 🇮🇳 (@Patelizm) October 19, 2025

देखा जाए तो भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में कई बार मतभेद आते रहे हैं, लेकिन गार्सेटी का यह बयान भारत के दृष्टिकोण को सही ठहराने वाला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की नीति हमेशा शांतिपूर्ण और संतुलित रही है। यह देश किसी पर दबाव नहीं डालता और न ही किसी का फायदा रोकने की कोशिश करता है।

रुस से तेल खरीदारी के समय भारत ने माने सारे नियम

पूर्व अमेरिकी राजदूत ने यह भी कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदते समय अंतरराष्ट्रीय नियमों और प्रतिबंधों का पालन किया। केवल ट्रंप के बयान ने भारत की छवि को गलत रूप में पेश किया। गार्सेटी ने यह समझाने की कोशिश की कि भारत की प्राथमिकता अपने राष्ट्रीय हित और ऊर्जा सुरक्षा है, न कि किसी युद्ध में किसी को मदद पहुंचाना।

विशेषज्ञों का कहना है कि गार्सेटी का यह बयान भारत और अमेरिका के बीच विस्तृत रणनीतिक संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी माना कि भारत का बहु-संरेखित दृष्टिकोण उसे वैश्विक राजनीति में अलग पहचान और प्रभाव देता है। यह भारत को न केवल आर्थिक, बल्कि सैन्य और कूटनीतिक मोर्चे पर भी मजबूत बनाता है।’

भारत क‍िसी के दबाव में नहीं आता

भारत की यह नीति केवल अपनी सुरक्षा और विकास तक सीमित नहीं है गार्सेटी के अनुसार, यह देश वैश्विक स्थिरता और शांति में भी योगदान देता है। भारत किसी क्षेत्रीय या वैश्विक विस्तार की नीति का पालन नहीं करता। इसका उद्देश्य हमेशा संतुलित और न्यायपूर्ण निर्णय लेना रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग की संभावनाएं बहुत हैं, लेकिन भारत अपने हितों के हिसाब से कदम उठाता है। यह देश किसी दबाव में नहीं आता और न ही किसी को सीधे तौर पर टकराव में लाता है।

भारतीय कदम को ट्रंप ने इसे गलत ढंग से पेश किया

गार्सेटी के अनुसार यह भारत की स्थिर और परिपक्व कूटनीति की सफलता है कि वह अपने कदम बिना किसी बड़े विवाद के आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रंप के प्रतिबंध केवल असमंजस और गलतफहमी की वजह से लगे। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के नियमों के मुताबिक कदम उठाया, लेकिन ट्रंप ने इसे गलत ढंग से पेश किया। उन्होंने जोर दिया कि भारत हमेशा शांतिपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से अंतरराष्ट्रीय रिश्ते निभाता है।

You Might Also Like

महिला विश्व कप क्रिकेट : गत चैंपियन इंग्लैंड के हाथों भारत चार विकेट से परास्त
यूपी : पशुपालन विभाग में घोटाले के आरोपित पूर्व आईपीएस अधिकारी को हाई कोर्ट से मिली जमानत
रूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन सीमा से महज 100 किलोमीटर दूर पोलैंड पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
भारत-गुयाना समकालीन युग के लिए बना रहे हैं उपयुक्त साझेदारी : एस जयशंकर
ONOE पर JPC की पहली मीटिंग में NDA सांसद ने ही उठाए सवाल – ‘ये तो हमारे अधिकार पर कैंची है’
TAGGED:eric-garcettiFormer US Ambassadorit will only increase US problemsTrump's ban on India is a big mistake
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?