1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बनाई बेहिसाब संपत्ति’, जेडीयू के नोटिस से बिहार में सियासी संग्राम
‘पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बनाई बेहिसाब संपत्ति’, जेडीयू के नोटिस से बिहार में सियासी संग्राम

‘पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बनाई बेहिसाब संपत्ति’, जेडीयू के नोटिस से बिहार में सियासी संग्राम

0
Social Share

पटना, 6 अगस्त। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर जनता दल (यूनाइटेड) जेडीयू ने बड़ा आरोप लगाया है। जेडीयू का कहना है कि आरसीपी सिंह ने पार्टी में रहते हुए करोड़ों रुपये की बेहिसाब संपत्ति अपने और अपने परिवार नाम कर दी। बिहार जेडीयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरसीपी सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर अकूत संपत्तियों और अनियमितताओं पर जवाब मांगा है। जेडीयू के इस नोटिस बिहार में राजनीतिक घमासान मच गया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह के लंबे समय से पार्टी आलाकमान से संबंध खराब चल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें राज्यसभा का टिकट नहीं मिला और फिर केंद्रीय मंत्री का पद गंवाना पड़ा था। फिलहाल आरसीपी सिंह के पास पार्टी और सरकार में कोई पद नहीं है। अब जेडीयू नेतृत्व ने ही उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • क्या है मामला?

प्रदेशाध्यक्ष द्वारा आरसीपी सिंह को लिखे गए पद में कहा गया है कि नालंदा जिले के दो जेडीयू नेताओं ने सबूतों के साथ उनके खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा गया कि आरसीपी सिंह ने उनके और उनके परिवार के नाम पर साल 2013 से 2022 के बीच अकूत अचल संपत्ति निबंधित कराई। इसमें कई तरह की अनियमितताएं नजर आ रही हैं। उमेश सिंह कुशवाहा ने आरसीपी से कहा कि आपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अधिकारी और राजनेता के रूप में काम किया। दो बार आपको राज्यसभा भेजा गया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code