hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पूर्व पाकिस्तानी डिप्लोमेट अब्दुल बासित का माइक पोम्पिओ को करारा जवाब, बोले – महान राष्ट्रवादी थीं सुषमा स्वराज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पूर्व पाकिस्तानी डिप्लोमेट अब्दुल बासित का माइक पोम्पिओ को करारा जवाब, बोले – महान राष्ट्रवादी थीं सुषमा स्वराज
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पूर्व पाकिस्तानी डिप्लोमेट अब्दुल बासित का माइक पोम्पिओ को करारा जवाब, बोले – महान राष्ट्रवादी थीं सुषमा स्वराज

Vinayak Barot
Last updated: January 27, 2023 9:56 pm
Vinayak Barot
Published: January 27, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 जनवरी। पूर्व पाकिस्तानी डिप्लोमेट अब्दुल बासित ने अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ पर करारा वार किया है, जिन्होंने अपनी किताब ‘नेवर गिव एन इंच: फाइटिंग फॉर अमेरिका आई लव’ में दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लेकर कई विवादित कॉमेंट्स किए थे।

अब्बुल बासित ने पोम्पिओ की टिप्पणियों को लेकर स्पष्ट किया कि सुषमा स्वराज को लेकर किए गए पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री के दावे से वह सहमत नहीं हैं। किताब में पोम्पिओ ने कहा था कि उनकी मूल समकक्ष सुषमा स्वराज थीं, लेकिन वह भारतीय विदेश नीति टीम में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक प्लेयर नहीं थीं। हालांकि इस टिप्पणी को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खारिज कर दिया था।

अपने यूट्यूब चैनल में अब्दुल बासित ने कहा, ‘स्वर्गीय सुषमा स्वराज पर ऐसा कुछ कहना माइक पोम्पिओ को शोभा नहीं देता। मैं सुषमा स्वराज से कई बार मिला। वह एक महान राष्ट्रवादी और संसद में एक महान वक्ता थीं और बौद्धिक रूप से स्वस्थ थीं। इस तरह की टिप्पणियों के बारे में माइक पोम्पिओ ने खुद ही खुलासा किया। उन्होंने हामिद करजई और अशरफ गनी के बारे में भी ऐसी ही बातें कहीं। आप उनकी राजनीति से सहमत नहीं हो सकते, लेकिन ऐसी टिप्पणी करना निंदनीय है।’

परमाणु युद्ध का पोम्पिओ का दावा झूठा

माइक पोम्पिओ के इस दावे पर कि भारत और पाकिस्तान 2019 में परमाणु युद्ध के बेहद करीब थे, अब्दुल बासित ने कहा, ‘उन्होंने जो लिखा, उस पर विश्वास करना बहुत मुश्किल है। फिलहाल किताबें इस तरह लिखी जाती हैं कि वे बिक सकें। पोम्पिओ ने अपनी किताब में दावा किया है कि उन्हें इस बात से अवगत कराया गया था कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। मैं पाकिस्तान की दहलीज से वाकिफ हूं और उन्होंने जो दावा किया है, वह झूठा है। मुझे उम्मीद है कि भारत भी इस दावे को खारिज करता है।’

पोम्पिओ ने जयशंकर की प्रशंसा की थी

भारत के अपने समकक्षों के साथ अपने समीकरण को याद करते हुए, माइक पोम्पिओ ने जयशंकर की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने तुरंत ही जयशंकर से मुलाकात कर ली थी। इसकी तुलना में, सुषमा स्वराज के साथ उनका समीकरण इतना अच्छा नहीं था।

उन्होंने किताब में लिखा, ‘भारतीय पक्ष में मेरी वास्तविक समकक्ष भारतीय विदेश नीति की टीम में महत्वपूर्ण प्लेयर नहीं थीं। उनकी जगह मैंने एनएसए अजीत डोभाल के साथ ज्यादा करीब से काम किया, जोकि पीएम मोदी के करीबी और विश्वसनीय हैं। मेरे दूसरे भारतीय समकक्ष सुब्रह्मण्यम जयशंकर थे। मई 2019 में, हमने भारत के नए विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर का स्वागत किया। मुझे वह काफी पसंद आए। अंग्रेजी उन सात भाषाओं में से एक है, जो वह बोलते हैं और मुझसे भी बेहतर है।’

You Might Also Like

यूपी : ADG प्रशांत कुमार का दावा- सुरक्षित है अतीक के दोनों नाबालिग बेटे, अब तक 1168 करोड़ की संपत्ति जब्त
शिखर धवन ने आईपीएल से भी लिया संन्यास, अब LLC में मचाएंगे धमाल
संजय राउत के बिगड़े बोल, कहा-‘महाराष्ट्र में भाजपा का अंतिम संस्कार होगा, इसलिए मोदी की आत्मा यहां भटक रही’
ICC टी20 विश्व कप : रोमांच की पराकाष्ठा के बीच दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को दी शिकस्त
सुप्रीम कोर्ट ने दिए करूर भगदड़ मामले में सीबीआई जांच के आदेश, पूर्व न्यायाधीश करेंगे निगरानी
TAGGED:abdul basitFormer Pakistani diplomatMike Pompeosushma swarajSushma was a great nationalist
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?