1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. रूस-यूक्रेन जंग :  युद्ध विराम को लेकर पहले दौर की शांति वार्ता असफल, बुधवार को होगा दूसरा दौर
रूस-यूक्रेन जंग :  युद्ध विराम को लेकर पहले दौर की शांति वार्ता असफल, बुधवार को होगा दूसरा दौर

रूस-यूक्रेन जंग :  युद्ध विराम को लेकर पहले दौर की शांति वार्ता असफल, बुधवार को होगा दूसरा दौर

0
Social Share

मॉस्को, 1 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम को लेकर पड़ोसी देश बेलारूस के सीमावर्ती शहर गोमेल में सोमवार को हुई पहले दौर की शांति वार्ता असफल रही। हालांकि दोनों देश आगे भी बातचीत को तैयार हैं और इसी क्रम में दूसरे दौर की बातचीत बुधवार, 2 मार्च को तय की गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी पक्ष के एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है।

रूस ने पहले दौर की वार्ता में रखी थीं 3 शर्तें

पहले दौर की बातचीत में रूस ने युद्ध विराम के लिए यूक्रेन और दुनिया के सामने तीन शर्ते रखी थीं। रूस ने अपनी पहली शर्त में कहा कि क्रीमिया पर रूस की संप्रुभता को मान्यता मिलनी चाहिए। यूक्रेन का विसैन्यीकरण रूस की दूसरी शर्त है जबकि तीसरी शर्त में हमलावर देश ने कहा कि यूक्रेन की भूमिका तटस्थ होनी चाहिए।

रूस के वैध सुरक्षा हित स्वीकार हों, तभी यूक्रेन से समझौता संभव – पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से स्पष्ट कहा है कि यूक्रेन के साथ समझौता तभी संभव है, जब रूस के वैध सुरक्षा हितों को बिना शर्त के स्वीकार किया जाए।

हालांकि हमले के छठे दिन रूसी हमले की धार में कुछ कमी दिखी, लेकिन यूक्रेनी सरकार ने दावा किया है कि रूसी सेना द्वारा मिसाइलों के साथ शहर के केंद्र को निशाना बनाने के बाद 10 लोग मारे गए और 35 घायल हो गए। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि मलबे को साफ करने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code