अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्र बोले- ‘राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा’

अयोध्या, 3 सितम्बर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र गुरुवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे।  अयोध्या हवाईअड्डे पर ट्रस्ट की ओर से स्वागत के बाद वह सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचें, जहां ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

जितेंद्र मिश्र ने अपनी इस यात्रा के दौरान चयन समिति और ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रभु श्रीराम की कृपा और अपने जीवन की बड़ी अनुभूति बताया। उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी प्रशासनिक व विकास कार्यों की जानकारी ली।

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ निर्वाचित किए जाने को खुद के लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण करार देते हुए जितेंद्र मिश्र ने कहा कि एक बार राष्ट्र की सेवा करने के बाद अब उन्हें प्रभु श्रीराम, रामभक्तों और राम मंदिर ट्रस्ट की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

इस बीच श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें CEO जितेंद्र मिश्र के अलावा ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि महाराज, ट्रस्टी जगदीश आफले और कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका भी मौजूद रहे। CEO पद संभालने के बाद जितेंद्र मिश्रा की ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक और आगामी कार्यों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular