1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में दर्ज हुई FIR
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में दर्ज हुई FIR

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में दर्ज हुई FIR

0
Social Share

लखनऊ, 2 सितम्बर। केंद्रीय राज्य मंत्री और मोहनलाल गंज सीट से सांसद कौशल किशोर के लखनऊ स्थित आवास पर एक दिन पहले हुई हत्या के मामले में उनके बेटे विकास किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विकास किशोर पर अपने लाइसेंसी असलहे को लापरवाही से रखने को लेकर ठाकुरगंज थाने मे यह मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को तड़के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में स्थित कौशल किशोर के आवास पर विकास के दोस्त विनय श्रीवास्तव की हत्या हुई थी और हत्या में विकास की ही पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। दावा किया जा रहा है कि हत्या के वक्त विकास घर पर मौजूद नहीं थे। मंत्री कौशल किशोर ने उनके दिल्ली में होने की बात कही थी।

2017 से थी विनय और विकास की दोस्ती

बताया जा रहा है कि विनय श्रीवास्तव और विकास किशोर के बीच वर्ष 2017 में दोस्ती हुई थी। दोनों ज्यादातर समय साथ ही रहते थे। लेकिन घटना के दौरान विकास अप्रत्याशित पर अपनी पिस्टल आवास पर छोड़कर दिल्ली चला गया था। पुलिस ने विनय की हत्या के बाद मौके से विकास की सरकारी लाइसेंसी पिस्टल बरामद की थी।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस इस घटना में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इनमें से एक युवक का नाम शमीम गाजी बाबा है, इसके विकास किशोर उर्फ आशु के साथ पोस्टर भी लगे हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर जो जांच पड़ताल की है, उसके हिसाब से दोस्तों के बीच जुए में हार के बाद उत्पन्न विवाद के चलते विनय की हत्या की गई थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code