hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार : NDA में टूट की आशंका, चिराग के चाचा पशुपति पारस हाजीपुर सीट को लेकर अड़े
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > बिहार : NDA में टूट की आशंका, चिराग के चाचा पशुपति पारस हाजीपुर सीट को लेकर अड़े
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

बिहार : NDA में टूट की आशंका, चिराग के चाचा पशुपति पारस हाजीपुर सीट को लेकर अड़े

Revoi Editor
Last updated: March 16, 2024 4:45 pm
Revoi Editor
Published: March 15, 2024
Share
SHARE

पटना, 15 मार्च। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने के साथ टूट की भी आशंका उत्पन्न हो गया है क्योंकि चिराग पासवान की पार्टी को हाजीपुर समेत पांच सीटें मिलते ही केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस नाराज हो उठे और खुद हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने पर अड़ गए।

उल्लेखनीय है कि लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के चिराग पासवान गुट के साथ जारी गतिरोध खत्म होते ही सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर गुरुवार को मुहर लग गई थी। यह साफ हो गया है कि भाजपा बिहार में 40 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की जेडीयू 16 सीटों और चिराग पासवान की एलजेपी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी के पाले में 1-1 सीट आई है। लेकिन एलजेपी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के भाई और चिराग के चाचा पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं दी गई।

पारस बोले – ‘हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया तो हमारी पार्टी स्वतंत्र है‘

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बताया, ‘आज हमारे संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। सदस्यों ने फैसला किया है कि जब तक भाजपा की उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट सामने नहीं आ जाती, हम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह करते हैं कि हमारे पांचों सांसदों पर विचार करें। हम सूची का इंतजार करेंगे। घोषणा के बाद यदि हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया, तो हमारी पार्टी स्वतंत्र है और हमारे दरवाजे खुले हैं। हम कहीं भी जाने को तैयार रहेंगे।

‘मैं हाजीपुर से चुनाव लड़ूंगा’

उन्होंने कहा, ‘हमने किसी से बात नहीं की है। लेकिन मैं हाजीपुर से (लोकसभा चुनाव) लड़ूंगा। हमारे सभी मौजूदा सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। यह हमारी पार्टी का निर्णय है।’

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : चुनाव आयोग ने जारी की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना, 3 जुलाई को मतदान
पीएम मोदी ने यूपी के 21 उत्पादों को दिया GI टैग प्रमाण पत्र, बनारसी तबला और भरवा मिर्च भी शामिल
केजरीवाल का दावा- ‘ED को रोक दें, PMLA की धारा 45 खत्म कर दें तो शिवराज व वसुंधरा अपनी पार्टी बना लेंगे’
दिवाली को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, ‘खुफिया तंत्र और पुलिस को अलर्ट पर रखें’
WFI विवाद : बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों की जांच करेगी 7 सदस्यों की कमेटी, मैरी कॉम व योगेश्वर दत्त भी शामिल
TAGGED:biharChirag's uncleFear of break in NDAHajipur seatPashupati Paras adamant
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?