hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मशहूर फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > मशहूर फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
बॉलीवुडराष्ट्रीयहिन्दी

मशहूर फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Revoi Editor
Last updated: January 9, 2025 1:57 am
Revoi Editor
Published: January 9, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 8 जनवरी। मशहूर कवि, चित्रकार, पत्रकार और निर्माता प्रीतीश नंदी का आज उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। मनोरंजन जगत के एक महशूर कलाकार प्रीतीश के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर व्याप्त है और कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

पत्रकार के रूप में की थी करिअर की शुरुआत

बिहार के भागलपुर में 15 जनवरी, 1951 को जन्मे प्रीतीश नंदी ने अपने करिअर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। वह अंग्रेजी पत्रिका The Illustrated Weekly of India के संपादक भी रहे थे। साहित्य और पत्रकारिता के अलावा उन्होंने फिल्म निर्माण में भी अपनी पहचान बनाई।

अंग्रेजी में लिखी 40 पुस्तकें

प्रीतीश ने अंग्रेजी में कविता की 40 पुस्तकें लिखी हैं और बंगाली, उर्दू और पंजाबी के अन्य लेखकों की कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद किया है। साथ ही ईशा उपनिषद का एक नया संस्करण भी लिखा है। इसके अलावा उन्होंने कहानियों और गैर-काल्पनिक पुस्तकों के साथ-साथ संस्कृत से शास्त्रीय प्रेम कविताओं के अनुवाद की तीन पुस्तकें भी लिखी हैं।

सुर, कांटे, झंकार बीट्स व चमेली सहित कई लोकप्रिय फिल्में दीं

वर्ष 1990 के दशक में प्रीतीश नंदी ने दूरदर्शन पर ‘द प्रीतीश नंदी शो’ नाम के एक टॉक शो की एंकरिंग भी की थी। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के तहत सुर, कांटे, झंकार बीट्स, चमेली, हजारों ख्वाहिशें ऐसी और प्यार के साइड इफेक्ट्स सहित कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

हाल के दिनों में वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ और एंथोलॉजी सीरीज ‘मॉडर्न लव मुंबई’ को भी प्रोड्यूस किया था। पत्रकारिता, लेखन और फिल्मों में उनके योगदान के लिए सरकार ने उन्हें ‘पद्मश्री’ से भी सम्मानित किया था।

Deeply deeply saddened and shocked to know about the demise of one of my dearest and closest friends #PritishNandy! Amazing poet, writer, filmmaker and a brave and unique editor/journalist! He was my support system and a great source of strength in my initial days in Mumbai. We… pic.twitter.com/QYshTlFNd2

— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 8, 2025

अनुपम खेर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इस बीच प्रख्यात फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने प्रीतीश नंदी के निधन की पुष्टि की और अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म निर्माता के लिए एक भावनात्मक श्रद्धांजलि लिखी। उन्होंने लिखा, ‘मेरे सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ और स्तब्ध हूं! अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक बहादुर और अद्वितीय संपादक/पत्रकार! वह मेरी सहायता प्रणाली और मेरी ताकत का एक बड़ा स्रोत थे।’

अनुपम खेर ने आगे लिखा, ‘मुंबई में शुरुआती दिनों में हमने बहुत सी बातें साझा कीं। वह सबसे निडर लोगों में से एक थे। मैंने उनसे बहुत सी चीजें सीखीं, लेकिन हम अक्सर नहीं मिलते थे। मैं कभी नहीं भूलूंगा। मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में ताकत।’

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच समझौता, सभी 90 सीटों पर मिलकर लड़ने का फैसला
Shyama Prasad Mukherjee की पुण्यतिथि आज: बोले सीएम योगी- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत की एकता के लिए समर्पित था
व्हाइट हाउस डिनर अटैक से पहले हमलावर ने परिवार से मांगी थी माफी, कैलिफोर्निया से खरीदे थे हथियार
अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ : मायावती
लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में बोले मंडाविया- हर दिन बन रहे हैं 7-8 लाख आयुष्मान कार्ड
TAGGED:Famous filmmakerPritish NandyPritish Nandy passed away
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?