1. Home
  2. अपराध
  3. बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी मुख्य न्यायाधीश, मांग रहा था पुलिस मुख्यालय से गुप्त जानकारी
बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी मुख्य न्यायाधीश, मांग रहा था पुलिस मुख्यालय से गुप्त जानकारी

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी मुख्य न्यायाधीश, मांग रहा था पुलिस मुख्यालय से गुप्त जानकारी

0
Social Share

पटना, 16 अक्टूबर। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) शाखा की टीम ने राजधानी पटना में रविवार को एक जालसाज को धर दबोचा। अभिषेक गोलकिया नाम का व्यक्ति खुद को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बताकर पुलिस मुख्यालय से जानकारी मांग रहा था। इस शख्स ने फर्जी तरीके से डीजीपी मुख्यालय को गया जिले के तत्कालीन एसएसपी से संबंधित मामले में जारी निर्देश की जानकारी मांगी थी।

बताया जा रहा है कि आरोपित अभिषेक गोलकिया ने एक आईपीएस के बारे में ईओयू से फर्जी आईडी बनाकर कई डिटेल मांगी थी। यही नहीं वरन वह डीजीपी समेत कई आला अधिकारियों को निर्देश दे रहा था। ईओयू ने इस मामले की गहन जांच के बाद गोलकिया और उसके साथ में काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपित अभिषेक ने बड़े लोगों से संबंध होने की भी बात कही थी। इसके बाद ईओयू और साईबर सेल की टीम अभिषेक गोलकिया के खिलाफ जांच शुरू की थी और आज उसकी गिरफ्तारी हुई है। ईओयू की टीम गोलकिया से पूछताछ कर रही है और ऐसी संभावना है कि इस पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। दरअसल, ईओयू लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ-साथ फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह पर नकेल कसने में लगी हुई है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code