hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हर भारतीय गुस्से से उबल रहा, पीड़ितों को न्याय मिलेगा : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले पर कहा….
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हर भारतीय गुस्से से उबल रहा, पीड़ितों को न्याय मिलेगा : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले पर कहा….
राष्ट्रीयहिन्दी

हर भारतीय गुस्से से उबल रहा, पीड़ितों को न्याय मिलेगा : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले पर कहा….

Revoi Editor
Last updated: April 27, 2025 7:32 pm
Revoi Editor
Published: April 27, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और इसकी साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने का पुन: आश्वासन देते हुए रविवार को कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि इस आतंकवादी हमले के कारण उनका मन बहुत दुखी है और हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

पीएम मोदी ने कहा कि यह घटना ऐसे समय में आतंकवादियों और उनके आकाओं की हताशा एवं कायरता को दर्शाती है जब कश्मीर में शांति लौट रही है, पर्यटन में रिकॉर्ड उछाल आ रहा है, लोकतंत्र मजबूत हो रहा है और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश और कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं है तथा वे चाहते हैं कि घाटी फिर से तबाह हो जाए।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।’’ मोदी ने कहा कि दुनिया देख रही है कि भारत इस हमले के खिलाफ एक सुर में बोल रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एकता आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का सबसे बड़ा आधार है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे कोई किसी भी राज्य में रहता हो और कोई भी भाषा बोलता हो, पीड़ितों के परिवारों के प्रति सभी को गहरी संवेदना है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के ऊपरी इलाके में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए। प्रधानमंत्री ने अपने इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व प्रमुख के. कस्तूरीरंगन को भी श्रद्धांजलि दी। कस्तूरीरंगन का शुक्रवार को निधन हो गया था। मोदी ने कहा कि देश के प्रति कस्तूरीरंगन की नि:स्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

You Might Also Like

जस्टिस यूयू ललित भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त, सीजेआई रमना 26 अगस्त को अवकाश ग्रहण करेंगे
हनुमानगढ़ी विवाद : सीएम योगी के बयान पर गरमाई यूपी की राजनीति, बृजभूषण के बाद अखिलेश यादव ने भी उठाए सवाल
सैमसंग ने रूस में स्मार्टफोन समेत अपने सभी उत्पादों का निर्यात किया निलंबित
एल्विश यादव के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे मथुरा, कहा- उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
TAGGED:Mann Ki BaatPahalgam attackpm moditerrorism
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?