Homeहिन्दीराष्ट्रीयछत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,...

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 डीआरजी जवान शहीद

रायपुर, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माओवादियों ने जवानों को एंबुश में फंसा कर गोलीबारी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से जारी ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच दो जवानों और कुछ नक्सलियों के भी घायल होने की भी खबर है। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह जगरगुंडा थाना से डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब पूर्वाह्न नौ बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य था,तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। माओवादियों ने एंबुश लगा रखा था, जिसमें जवान फंस गए। इस हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी काररवाई की। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments