1. Home
  2. हिन्दी
  3. एमिरेट्स एयरलाइंस के 360 सीटर बोइंग विमान ने सिर्फ एक शख्स को लेकर मुंबई से दुबई की उड़ान भरी
एमिरेट्स एयरलाइंस के 360 सीटर बोइंग विमान ने सिर्फ एक शख्स को लेकर मुंबई से दुबई की उड़ान भरी

एमिरेट्स एयरलाइंस के 360 सीटर बोइंग विमान ने सिर्फ एक शख्स को लेकर मुंबई से दुबई की उड़ान भरी

0
Social Share

मुंबई, 27 मई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच कई देशों ने भारत की हवाई सेवाएं स्थगित कर रखी हैं। इस दौरान पिछले सप्ताह एक अजूबी घटना देखने को मिली, जब एमीरेट्स एयरलाइंस के 360 सीटर बोइंग 777 विमान ने सिर्फ एक शख्स को लेकर मुंबई से दुबई की उड़ान भरी।

दुबई स्थित विमानन कम्पनी के प्लेन में सवार इकलौते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वैसे यह वीडियो किसी सामान्य नागरिक का नहीं बल्कि स्टारजेम्स ग्रुप के सीईओ भावेश जावेरी का है, जिनके लिए विमान ने मुंबई से दुबई का सफर तय किया।

वस्तुतः कोरोना वायरस संकट के दौरान यूएई द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के तहत केवल यूएई के नागरिक, यूएई गोल्डन वीजा धारक और राजनयिक मिशन के सदस्य ही भारत से यूएई की यात्रा कर सकते हैं। इस लिहाज से यात्रा की पात्रता 40 वर्षीय भावेश जावेरी भी रखते हैं। जावेरी का दुबई में ऑफिस है और उन्हें अकसर मुंबई से दुबई जाना पड़ता है। फिलहाल कोरोना काल में गत 19 मई की यात्रा उनके लिए यादगार बन गई।

ज्ञातव्य है कि मुंबई से दुबई तक ढाई घंटे की उड़ान के लिए 360 सीटर बोइंग 777 की कीमत आठ लाख रुपये है, इसलिए एमिरेट्स एयरलाइंस का मुंबई से दुबई जाने वाले एक यात्री के लिए यह फैसला अलग था। 360 सीटों वाला बोइंग 777 दुबई से यात्रियों को लेकर आया था और उसे लौटना था। मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार चूंकि भावेश जावेरी नियमों के मुताबिक यूएई जा सकते हैं, इसलिए उन्हें एमिरेट्स एयरलाइंस का टिकट दिया गया।

tags:
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code