hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केजरीवाल के आरोपों का निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब – डेथ सर्टिफिकेट लगने पर ही मतदाता सूची से नाम काटा जाता है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > केजरीवाल के आरोपों का निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब – डेथ सर्टिफिकेट लगने पर ही मतदाता सूची से नाम काटा जाता है
चुनावदिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

केजरीवाल के आरोपों का निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब – डेथ सर्टिफिकेट लगने पर ही मतदाता सूची से नाम काटा जाता है

Revoi Editor
Last updated: January 7, 2025 6:31 pm
Revoi Editor
Published: January 7, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 जनवरी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के लिए आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आरोपों का भी सिलसिलेवार जवाब दिया, जिनमें दिल्ली की कई विधानसभा सीटों पर वोटरों के नाम काटे

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि नई दिल्ली विधानसभा सीट समेत कई स्थानों पर वोटर लिस्ट से नाम काटे गए हैं। खासतौर पर उन लोगों और इलाकों से वोट काटे गए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे आम आदमी पार्टी के समर्थक हो सकते हैं। इसकी शिकायत भी उन्होंने आयोग से की थी।

वोटर लिस्ट से किसी का नाम मनमाने ढंग से हटाया ही नहीं जा सकता

राजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर सिर्फ भ्रम पैदा किया जा रहा है जबकि वोटर लिस्ट से किसी का नाम मनमाने ढंग से हटाया ही नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि 2020 से 30 राज्यों में चुनाव हुए हैं और 15 राज्यों में अलग-अलग दल बहुमत पाकर सत्ता में आए हैं। इससे स्पष्ट है कि पूरी प्रक्रिया कितनी पारदर्शी है।

परिणाम के आधार पर प्रक्रिया क आकलन नहीं कर सकते

15 different parties emerged as the #SingleLargest across 30 States/UTs elections since Bihar state elections in 2020.#ECI pic.twitter.com/trKpUP8td7

— Election Commission of India (@ECISVEEP) January 7, 2025

सीईसी ने कहा, ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने और जोड़ने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। यहां तक कि हम सभी राजनीतिक दलों को अधिकार देते हैं कि वह अपने स्तर पर बीएलओ की नियुक्ति करें। हर साल अक्टूबर में ड्राफ्ट रोल तैयार किया जाता है और नए लोगों को जोड़ा जाता है। उन लोगों को हटाया जाता है, जो शिफ्ट हो गए हैं या जिनकी मृत्यु हो गई हो।’

Proactive Disclosures – a treasure trove of ECI data!

☑️Detailed Notes & FAQs on ER, EVM and VTR released

☑️Comprehensive data sets on General Elections 2024 with nearly 100 statistical Reports released

Link: https://t.co/ZBSrqiThCp pic.twitter.com/CTzI0T1ICc

— Election Commission of India (@ECISVEEP) January 7, 2025

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को लिस्ट की दो प्रतियां दी जाती हैं। इसके अलावा हर मामले में व्यक्तिगत सुनवाई की जाती है। जिस वोटर का नाम डिलीट करने का आवेदन आता है, उसके परिजन से या उससे संपर्क किया जाता है। मृत्यु की दशा में डेथ सर्टिफिकेट लगने पर ही लिस्ट से नाम हटता है।

ईवीएम को लेकर भी दूर किए भ्रम

राजीव कुमार ने ईवीएम को लेकर भी एक बार फिर भ्रम दूर किए। उन्होंने कहा कि ईवीएम पोलिंग बूथ पर आने से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम में जाने तक राजनीतिक दलों के एजेंट को प्रक्रिया में शामिल किया जाता है। उन्हें मतों तक की जानकारी दी जाती है कि किस मशीन में कितने वोट पड़े हैं।

महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों को लेकर भी दी चेतावनी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पूर्व सांसद व कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का नाम लिए बिना महिलाओं के खिलाफ की जाने वाली अभद्र टिप्पणियों की भी कटु निंदा की और इन्हें शर्मनाक बताया। साथ ही ऐसा कृत्य करने वालों को अपरोक्ष रूप से चेतावनी भी दे डाली।

‘यदि हमने क्रिमिनल एक्शन लेना शुरू कर दिया तो ठीक नहीं‘

राजीव कुमार ने कहा, ‘यदि महिलाओं के लिए कोई भी गलत बोले तो उसकी जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। यदि हमने क्रिमिनल एक्शन लेना शुरू कर दिया तो ठीक नहीं है। वोटरों को फैसला लेने दीजिए। मैं चेतावनी दे रहा हूं। बच्चों का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए। एक तरफ सशक्तिकरण हो रहा है, दूसरी तरफ महिलाओं को ऐसा बोल रहे हैं। यदि जरूरत पड़ी तो हम लाइन क्रॉस करेंगे और एक्शन लेंगे।’

दरअसल चुनाव आयोग से महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान दिए जाने को लेकर सवाल किया गया था। इसमें रमेश बिधूड़ी की ओर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का उदाहरण दिया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव जीतने पर कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह बना देंगे।

You Might Also Like

यूनेस्को ने दुर्गा पूजा को दिया विरासत का दर्जा, सीएम ममता बनर्जी ने रैली निकालकर दिया धन्यवाद
पुतिन के सामने पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ एक लाइन में पाकिस्तान को दिया ‘पहलगाम मैसेज’
मकर संक्रांति 2026 : मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में तड़के चढ़ाई खिचड़ी, सीटी बजाकर हुए दंडवत, दर्शन को पहुंचे लाखों भक्त
FIBAC 2025 : RBI गवर्नर बोले- बैंकों और कंपनियों को निवेश चक्र बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए
यूपी में बड़ा हादसा: कुशीनगर में कुएं में गिरकर 13 की मौत, मृतकों में 10 बच्चियां शामिल
TAGGED:death certificateElection Commission's replyKejriwal's allegationsVoter List
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?