1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए जारी की अधिसूचना
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए जारी की अधिसूचना

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए जारी की अधिसूचना

0
Social Share

कोलकाता, 5 मई। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में नई विधानसभा के गठन के लिए मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर दी। यह अधिसूचना पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दी गई है, जो औपचारिक रूप से चुनावी प्रक्रिया की समाप्ति का संकेत है और नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करती है।

निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नतीजों की घोषणा के बाद, अधिसूचना जारी करना एक अहम संवैधानिक कदम है। अधिकारी ने कहा, ‘इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया आयोग की तरफ से पूरी हो गई है। इससे तय प्रक्रियाओं के तहत सरकार बनाने के अगले कदम उठाने में मदद मिलती है।’

चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा कि आयोग ने चुनावों के संचालन के दौरान सभी मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा, ‘मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया, वैधानिक ढांचे के अनुरूप, स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।’

ममता बनर्जी यदि इस्तीफा न देने पर अड़ गईं तो फिर क्या हैं विकल्प?

अधिकारियों ने बताया कि इस अधिसूचना से निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। हालांकि सीएम पद से इस्तीफा न देन पर अड़ गईं कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य को एक ऐसे संवैधानिक संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है, जो भारतीय लोकतंत्र में विरले ही देखने को मिलता है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code