Homeहिन्दीराजनीतिमहाराष्ट्र : एकनाथ खडसे घर वापसी को तैयार, बोले - 'मैं भाजपा...

महाराष्ट्र : एकनाथ खडसे घर वापसी को तैयार, बोले – ‘मैं भाजपा में लौट रहा हूं’

मुंबई, 6 अप्रैल। लगभग तीन वर्ष पहले महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व के साथ मतभेद होने पर पार्टी छोड़कर अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में चले गए एकनाथ खडसे ने घर वापसी की तैयारी कर ली है। उन्होंने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौजूदा समय राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विधान परिषद सदस्य हैं खडसे

पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री रहे खडसे ने एक भूमि सौदे के मामले को लेकर 2016 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। लंबे इंतजार के बाद शरद पवार की अगुआई वाली अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना सदस्य बनाया था। 71 वर्षीय खडसे ने कहा कि कुछ घटनाक्रमों को लेकर उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी थी। वह इस समय राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विधान परिषद सदस्य हैं।

अगले सप्ताह दिल्ली में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे

एक समय महाराष्ट्र में भाजपा के शीर्ष नेताओं में शुमार रहे खडसे ने कहा, ‘मैं भाजपा में लौट रहा हूं। मैंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क किया और पार्टी में लौटने की इच्छा जताई। मैं अगले सप्ताह दिल्ली में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाऊंगा।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments