1. Home
  2. देश-विदेश
  3. TMC के दो मंत्रियों को ईडी ने भेजा समन, तो हमलावार हुई भाजपा, कहा- बंगाल में चरम पर भ्रष्टाचार
TMC के दो मंत्रियों को ईडी ने भेजा समन, तो हमलावार हुई भाजपा, कहा- बंगाल में चरम पर भ्रष्टाचार

TMC के दो मंत्रियों को ईडी ने भेजा समन, तो हमलावार हुई भाजपा, कहा- बंगाल में चरम पर भ्रष्टाचार

0
Social Share

खड़गपुर, 4 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुजीत बोस और रथिन घोष को ईडी के समन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसलिए, इसमें शामिल हर व्यक्ति को बुलाया जाएगा। भाजपा नेता दिलीप घोष ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “केंद्रीय एजेंसियां ​​सालभर अपना काम जारी रखती हैं। बंगाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसलिए, इसमें शामिल हर व्यक्ति को बुलाना जाएगा। मामले की जांच चल रही है। सभी को केंद्रीय एजेंसियों की जांच में सहयोग करना चाहिए।”

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंत्री सुजीत बोस और रथीन घोष को नगरपालिका भर्ती भ्रष्टाचार मामले के संबंध में तलब किया है। ईडी का यह समन पश्चिम बंगाल में चल रही चुनावी तैयारियों के बीच आया। वहीं, दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी के पास अभी पैसा और पुलिस दोनों थे। पुलिस धीरे-धीरे निष्क्रिय हो रही है। पहले पैसा खुद पुलिस पहुंचाती थी। यह बारे में सभी को पता है। हमें भी खबर है कि बहुत से पुलिस अधिकारी इस काम में लगे हुए हैं। केंद्रीय बल की तैनाती से लोग खुश हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “ममता बनर्जी की स्थिति बिगड़ चुकी है। उनकी पार्टी नाकाम होने वाली है। इसलिए वे सीईसी और अन्य लोगों के खिलाफ बोलती हैं। उनकी हारने की नौबत आ चुकी है।” भाजपा नेता ने चुनाव में दागी नेताओं को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। दिलीप घोष ने कहा, “सबसे बड़े अपराधी और भ्रष्टाचारी नेताओं को सुरक्षा नहीं मिलनी चाहिए। वे सुरक्षा मिलने के बाद और ज्यादा लोगों को डराते हैं। इसलिए अगर किसी भी नेता की इमेज ठीक है तो उसे सीधे जनता के बीच जुड़ना चाहिए।” उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव भयमुक्त, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होगा। बंगाल की जनता चुनाव में खुलकर वोट करेगी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code