hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : ED ने CM केजरीवाल को दूसरी बार भेजा समन, 21 दिसम्बर को पूछताछ के लिए बुलाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : ED ने CM केजरीवाल को दूसरी बार भेजा समन, 21 दिसम्बर को पूछताछ के लिए बुलाया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : ED ने CM केजरीवाल को दूसरी बार भेजा समन, 21 दिसम्बर को पूछताछ के लिए बुलाया

Vinayak Barot
Last updated: December 19, 2023 1:34 am
Vinayak Barot
Published: December 19, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर। दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दूसरी बार पूछताछ करने के लिए समन भेजा है और उन्हें पूछताछ के लिए 21 दिसम्बर को कार्यालय बुलाया है।

पिछले बुलावे पर केजरीवाल ने तीन पन्ने का पत्र लिख भेजा था

सीएम केजरीवाल को इससे पहले 30 अक्टूबर को समन भेजकर दो नवम्बर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं गए थे। उन्होंने तीन पन्ने का पत्र लिखकर पूछा था कि आखिर किस अधिकार के तहत पूछताछ के लिए बुलाया गया है, इसकी जानकारी दें और उन्होंने पूछताछ के लिए मुख्यालय जाने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद सोमवार को ED ने दोबारा समन भेजा है।

केजरीवाल अगले 10 दिनों के लिए विपश्यना के लिए दिल्ली से बाहर जा रहे

हालांकि, मंगलवार यानी 19 दिसम्बर को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल अगले 10 दिनों के लिए विपश्यना के लिए दिल्ली से बाहर जा रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में सरकार का कामकाज कैबिनेट मंत्री आतिशी मर्लेना देखेंगी। ऐसे में अब ED द्वारा भेजी गई नोटिस पर सीएम क्या प्रतिक्रिया देंगे, यह भी देखने वाली बात है। इससे पहले शराब घोटाले में ही CBI अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर चुकी है। यह पूछताछ इसी वर्ष अप्रैल महीने में हुई थी.

AAP ने साधा निशाना – केजरीवाल से डरते हैं पीएम मोदी इस बीच केजरीवाल को ईडी की नोटिस पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं, वह सबके सामने है। आज जो भी मोदी सरकार से सवाल पूछता है, उसको या तो सस्पेंड कर दिया जाता है या फिर उसको राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए गिरफ्तार करा दिया जाता है।

संदीप पाठक ने कहा कि इस देश में मोदी जी अगर सबसे ज्यादा किसी से डरते हैं तो वह अरविंद केजरीवाल जी हैं। अरविंद केजरीवाल की राजनीति ने मोदी जी के दिल में डर पैदा कर दिया है। उनको राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह मामला पूरी तरह से फर्जी है। इस केस में कोई सच्चाई नहीं है। इतने दिनों तक इन्होंने जांच पड़ताल की, लेकिन एक रुपया तक नहीं मिला। ईडी और सीबीआई के पास एक भी सबूत नहीं है।

जेल में हैं AAP के दो बड़े नेता

उल्लेखनीय है कि शराब घोटाले में आरोपित पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गत फरवरी से तिहाड़ जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। इससे पहले दिल्ली की निचली अदालत में भी छह बार जमानत के लिए याचिका लगाए थे, लेकिन वह सभी खारिज हो चुकी है। AAP सांसद संजय सिंह भी इसी मामले में जेल में हैं।

भाजपा ने केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा भेजी गई नोटिस पर दिल्ली भाजपा के महामंत्री हरीश खुराना ने कहा है कि सीएम केजरीवाल के लिए इस्तीफा देने का समय आ गया है। आम आदमी पार्टी के उन सभी नेताओं पर एक तमाचा है, जो बार-बार कह रहे हैं कि शराब घोटाले में पैसे के लेन-देन का कोई सबूत नहीं है और यह एक काल्पनिक मामला है।

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट : लगातार पांचवें दिन 40 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, केरल की स्थिति चिंताजनक
उत्‍तर प्रदेश : पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू
वित्त मंत्री निर्मला का बजट भाषण : 60 लाख नई नौकरियां व गरीबों को 80 लाख घर सहित कई अहम घोषणाएं
पीएम मोदी को क्यों हटाना चाहता है अमेरिका का अरबपति जॉर्ज सोरोस?
टैरिफ चोरी रोकने के लिए ट्रंप का नया आदेश, आयातकों और विदेशी कंपनियों की होगी गहन जांच
TAGGED:Delhi Excise Policy scamedsummons to CM Kejriwal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीउत्तरप्रदेशदेश-विदेशराज्यराष्ट्रीय

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

August 11, 2026

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?