hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना दिलाएंगे शपथ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना दिलाएंगे शपथ
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना दिलाएंगे शपथ

Vinayak Barot
Last updated: July 22, 2022 8:39 pm
Vinayak Barot
Published: July 22, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 जुलाई। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई, सोमवार को संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में शपथ लेंगी। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस एनवी रमना देश के 15वें राष्ट्रपति को शपथ दिलाएंगे। राज्यसभा में पीठासीन अध्यक्ष सस्मित पात्रा ने शुक्रवार को इस आशय की घोषणा की।

राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर 25 जुलाई को संसद के दोनों सदनों की बैठक दोपहर दो बजे शुरू होगी। संसद सत्र के दौरान लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही आम तौर पर पूर्वाह्न 11 बजे आरंभ होती है।

संसद के दोनों सदनों की बैठक दोपहर दो बजे शुरू होगी

सस्मित पात्रा ने बताया कि राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभापति एम. वेंकैया नायडू ने फैसला किया है कि उस दिन उच्च सदन की बैठक दोपहर दो बजे शुरू की जाए ताकि सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकें। उधर, लोकसभा में पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने घोषणा की कि 25 जुलाई को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे आरंभ होगी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। कुल वैध मतों में 64 फीसदी वोट अपने पक्ष में करने वालीं 64 वर्षीया मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला हैं। दिलचस्प तो यह है कि 20 जून, 1958 को जन्मी मुर्मू स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति भी है।

You Might Also Like

न्यूयॉर्क में बोले विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर – आतंकवाद को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा भारत
भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.11% बढ़ा, 7.74 लाख करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड
अजित पवार की चाचा शरद पवार से अपील – ‘आप 83 वर्ष के हो गए हैं, अब आपको संन्यास ले लेना चाहिए’
जैन समुदाय की बड़ी जीत : झारखंड में धार्मिक स्थल ‘श्री सम्मेद शिखरजी’ को पर्यटन स्थल में बदलने पर केंद्र ने लगाई रोक
जम्मू-कश्मीर के DG जेल हेमंत लोहिया की गला रेतकर हत्या, नौकर फरार, इस आतंकी संगठन पर शक
TAGGED:Chief JusticeDraupadi MurmuNV RamanaOath of the President
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?