hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डॉ. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज, CM योगी, ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > डॉ. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज, CM योगी, ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा…
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

डॉ. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज, CM योगी, ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा…

Revoi Editor
Last updated: July 27, 2025 10:24 am
Revoi Editor
Published: July 27, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 27 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत के पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’ और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’ योगी ने कहा कि डॉ. कलाम का सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण जीवन समूचे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विज्ञान, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में प्रज्वलित उनके विचार-दीप हम सभी को आलोकित करते रहेंगे।’’

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर डॉ. कलाम के कथन को उद्धृत करते हुए लिखा, ‘‘जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होगा, कोई भी हमारा सम्मान नहीं करेगा। इस दुनिया में डर का कोई स्थान नहीं है, केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारतरत्न’ से सम्मानित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!’’ मौर्य ने कहा कि डॉ. कलाम ने विज्ञान, शिक्षा और राजनीति- तीनों क्षेत्रों में अपनी दूरदर्शिता और समर्पण से गहरा प्रभाव छोड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘उनका विचारशील जीवन आज भी हर भारतवासी को सपने देखने, उन्हें जीने और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।”

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात, भारत रत्न से सम्मानित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।” कलाम 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे और उन्हें हर राजनीतिक दल का सम्मान प्राप्त था। पंद्रह अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु में जन्मे कलाम का 27 जुलाई 2015 को शिलांग में निधन हो गया था।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल : राज्यपाल सीवी आनंद बोस मालदा पहुंचे, मुर्शिदाबाद से भागकर आए लोगों से करेंगे मुलाकात
यूपी सरकार ने किए IAS अफसरों के तबादले, झांसी-चंदौली समेत इन जिलों के बदले गए डीएम
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार – ‘भाजपा व RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे’
आरजी कर मामला: दोषी संजय रॉय की सजा के खिलाफ दायर सीबीआई की याचिका हाईकोर्ट ने की स्वीकार
आईपीएल-18 : KKR की धमाकेदार जीत से वापसी, गत उपजेता सनराइजर्स की लगातार तीसरी पराजय
TAGGED:Brajesh PathakDeath AnniversaryDr. Abdul KalamKeshav MauryaTributeyogi adityanath
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?