DMRC का फैसला : दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन सुरक्षा कारणों के चलते अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली, 22 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले जारी आंदोलन को कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के समर्थन से राजनीतिक गहमागहमी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से महानगर के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया है।

डीएमआरसी ने सर्विस अपडेट जारी कर यह जानकारी दी। डीएमआरसी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।

इन मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद

  1. लोक कल्याण मार्ग
  2. राजीव चौक
  3. पटेल चौक
  4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  5. बाराखंभा रोड
  6. सुप्रीम कोर्ट
  7. सेवा तीर्थ
  8. जनपथ
  9. मंडी हाउस
  10. केंद्रीय सचिवालय
  11. आईटीओ
  12. दिल्ली गेट
  13. इंद्रप्रस्थ
  14. खान मार्केट
  15. जोर बाग
  16. शिवाजी स्टेडियम

इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी

डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

सीजेपी के प्रदर्शन के चलते बढ़ाई गई सुरक्षा

प्राप्त जानकारी के अनुसार CJP की ओर से दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और वीवीआईपी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। फिलहाल, डीएमआरसी की ओर से यह नहीं बताया गया है कि बंद किए गए स्टेशनों को दोबारा कब खोला जाएगा। अगले आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular