Homeहिन्दीमनोरंजनवरुण सूद के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करने वालों पर भड़कीं दिव्या...

वरुण सूद के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करने वालों पर भड़कीं दिव्या अग्रवाल, कहा- ‘कुछ भी कहने की हिम्मत न करें’

मुंबई, 7 मार्च जेएनएन। टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद से ब्रेकअप कर लिया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर जरिए दी है। दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया कि वह और वरुण सूद अब साथ नहीं हैं। दिव्या अग्रवाल के इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने उन्हें और वरुण सूद के रिश्ते पर सवाल खड़े किए हैं।

ऐसे में लोगों के इन सवाल पर दिव्या अग्रवाल ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘कोई भी वरुण के कैरेक्टर के बारे में कुछ भी कहने की हिम्मत न करें.. हर अलगाव कैरेक्टर की वजह से नहीं होता! वह एक ईमानदार आदमी है! अकेले रहने का मेरा फैसला है किसी को कुछ भी बकवास बोलने का अधिकार नहीं है! जिंदगी में ऐसे फैसले लेने में बहुत ताकत लगती है! आदर करना।’

सोशल मीडिया पर दिव्या अग्रवाल का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनकी ट्वीट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण सूद से अलग होने के बारे में जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा, ‘जिंदगी एक संघर्ष है। जब आप सभी को खुश रखने की कोशिश करते हैं और इससे किसी भी तरह की अपेक्षा नहीं रखते हैं, जब आप अपने आप से कम प्यार करने लगते हैं, तब क्या होता है।’

दिव्या अग्रवाल ने पोस्ट में आगे लिखा था, ‘मैं किसी को किसी भी चीज के लिए ब्लेम नहीं कर रही हूं। यह मेरे साथ हो रहा है। मुझे बहुत थकावट महसूस हो रही है और यह ठीक है। अब मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं। यह अच्छी बात है। मैं आधिकारिक तौर पर घोषणा कर रही हूं कि अब मैं अकेली हूं। अब मैं अपनी लाइफ अपने तरीके से जियूंगी।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments