hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तेलंगाना कांग्रेस में कलह तेज, विधायक डी अनसूया और पूर्व एमएलए सहित 13 सदस्यों ने दिया इस्तीफा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > तेलंगाना कांग्रेस में कलह तेज, विधायक डी अनसूया और पूर्व एमएलए सहित 13 सदस्यों ने दिया इस्तीफा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तेलंगाना कांग्रेस में कलह तेज, विधायक डी अनसूया और पूर्व एमएलए सहित 13 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Vinayak Barot
Last updated: December 18, 2022 9:46 pm
Vinayak Barot
Published: December 18, 2022
Share
SHARE

हैदराबाद, 18 दिसम्बर। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई में आंतरिक कलह तेज होती जा रही है। इस कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के 13 सदस्यों ने कुछ वरिष्ठ नेताओं की इन टिप्पणियों के विरोध में रविवार को इस्तीफा दे दिया कि अन्य दलों से कांग्रेस में आए लोगों को प्रमुखता मिली है। इन 13 सदस्यों में कांग्रेस विधायक डी. अनसूया (सीतक्का) और पूर्व विधायक वी. नरेंद्र रेड्डी भी शामिल हैं।

अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिंह ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के कुछ पूर्व नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में शनिवार को कहा था कि अगर दूसरे दलों से कांग्रेस में आने वालों को पार्टी में तवज्जो दी जाएगी, तो इससे ‘मूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं’ के बीच क्या संदेश जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद ए. रेवंत रेड्डी से नाराजगी

राजनरसिंह ने जब यह टिप्पणी की, तब कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, लोकसभा सदस्य एन. उत्तम कुमार रेड्डी, पूर्व सांसद मधु यशकी गौड़ और पार्टी विधायक टी. जयप्रकाश रेड्डी भी उनके साथ मौजूद थे। माना जा रहा है कि ये नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद ए. रेवंत रेड्डी से नाराज हैं।

कुछ नेताओं को ‘प्रवासी‘ बताए जाने पर जताई आपत्ति

पूर्व विधायक ई. अनिल ने रविवार को यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए ‘वरिष्ठ नेताओं’ से साथ मिलकर काम करने और राज्य में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी लोग वरिष्ठों का सम्मान करते हैं। अनिल ने पार्टी के कुछ नेताओं को ‘प्रवासी’ बताए जाने पर आपत्ति जताई।

अनिल ने वरिष्ठ नेताओं से तेलंगाना में बीआरएस के नेतृत्व वाली और केंद्र में भाजपा नीत सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आग्रह किया। हाल में मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद, पार्टी की प्रदेश इकाई में आंतरिक कलह देखने को मिली है।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन रवाना, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगी
आंध्र प्रदेश में गरजे शाह – लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरण के बाद मोदी आगे हैं
दिल्ली हाई कोर्ट का टेलीकॉम मिनिस्ट्री को निर्देश – बिना इजाजत अमिताभ बच्चन के नाम, आवाज और तस्वीर का नहीं किया जा सकता इस्तेमाल
देश के 131 नायक इस वर्ष पद्म पुरस्कारों से नवाजे जाएंगे : वीएस अच्युतानंदन को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण
अमेरिका-ईरान में फिर बातचीत की आहट से शेयर बाजार में उफान, सेंसेक्स 78000 के पार, निफ्टी 389 अंक मजबूत
TAGGED:13 members resignDiscord in Telangana CongressTelangana Congress
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

डब्ल्यूएचओ का अंतिम प्रयास : कोविड-19 की उत्‍पत्ति का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक सलाहकार समूह गठित

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 14, 2021
भाजपा स्थापना दिवस: अमित शाह और दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई, राष्ट्र पुनर्निर्माण के संकल्प को दोहराया
टीम इंडिया को आघात : ओपनर शुभमन गिल चोटिल, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर
बिहार सरकार ने बदला फैसला : लालू-राबड़ी को फिर मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ी
वित्त मंत्री सीतारमण ने मेघालय में ‘लिविंग रूट ब्रिज’ का दौरा किया, यूनेस्को की मान्यता के प्रयासों का समर्थन किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?