1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. दिग्विजय सिंह बोले – ‘इंटेलिजेंस की चूक की वजह से पुलवामा में शहीद हुए थे जवान,’ कांग्रेस नेता के ट्वीट पर भड़की भाजपा
दिग्विजय सिंह बोले – ‘इंटेलिजेंस की चूक की वजह से पुलवामा में शहीद हुए थे जवान,’ कांग्रेस नेता के ट्वीट पर भड़की भाजपा

दिग्विजय सिंह बोले – ‘इंटेलिजेंस की चूक की वजह से पुलवामा में शहीद हुए थे जवान,’ कांग्रेस नेता के ट्वीट पर भड़की भाजपा

0

भोपाल, 14 फरवरी। पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट के बाद एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘आज के दिन हम खुफिया चूक का परिणाम रहे पुलवामा हमले में मारे गए 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीदों के परिवारों का उचित पुनर्वास हो गया होगा।’

दिग्विजय की बुद्धि फेल, वह सिर्फ पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं – सीएम शिवराज

अपने इस बयान के चलते दिग्विजय सिंह एक बार फिर से भाजपा के निशाने पर हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई BJP नेताओं ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। ऐसे बयानों का बीज उनके दिमाग में कौन डालता है। दिग्विजय सिंह की बुद्धि फेल हो गई है और वह सिर्फ सेना का अपमान करते हैं। दिग्विजय सिंह सिर्फ पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। अब जांच तो उनकी होनी चाहिए।

नरोत्तम मिश्रा बोले – यह तो आईएसआई का ट्वीट  लग रहा

वहीं प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि दिग्विजय सिंह का ट्वीट आईएसआई का ट्वीट लग रहा है। कांग्रेस की आदत हो गई है शहीदों की शहादत पर तंज कसने और उनके मनोबल तोड़ने वाले बयान देने की।

पाक को कवर करने के लिए यह कांग्रेस का संस्थागत दृष्टिकोण – शहजाद पूनावाला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस नेता पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है, दिग्विजय सिंह और INC ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी है। दिग्विजय सिंह हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे थे। यह एक व्यक्तिगत बयान नहीं, बल्कि पाकिस्तान को कवर करने के लिए कांग्रेस का संस्थागत दृष्टिकोण है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code