दिग्विजय सिंह का आरोप – चुनाव से पहले अधिकारियों की रिपोर्ट खराब कर रही भाजपा

भोपाल, 14 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में जो युवा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भाजपा के गैरकानूनी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे, उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट पर नकारात्मक मूल्यांकन करके उनका भविष्य खराब किया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘कई ऐसे युवा पुलिस और प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, जिनके अपने वरिष्ठ अधिकारियों और भाजपा के नेताओं के गैरकानूनी निर्देशों का पालन करने से इनकार करने पर उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में नकारात्मक मूल्यांकन किया जा रहा है, इससे उनका न केवल रिकॉर्ड खराब होगा, बल्कि उनका भविष्य भी खतरे में आएगा।’

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार आने के बाद ऐसे मामलों को देखा जाएगा और सुधार की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश में ऐसा माहौल बनाया जाएगा, जहां अधिकारी निडर होकर अपना काम कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular