hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली सरकार का राशन कार्डधारकों को राहत, दो माह तक मुफ्त राशन देने की घोषणा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > दिल्ली सरकार का राशन कार्डधारकों को राहत, दो माह तक मुफ्त राशन देने की घोषणा
हिन्दी

दिल्ली सरकार का राशन कार्डधारकों को राहत, दो माह तक मुफ्त राशन देने की घोषणा

Vinayak Barot
Last updated: May 4, 2021 1:41 pm
Vinayak Barot
Published: May 4, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 मई। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने राज्य में फैली कोरोना महामारी से बिगड़े हालात के मद्देनजर सभी राशन कार्डधारकों को राहत प्रदान करते हुए उन्हें दो माह तक मुफ्त राशन देने की घोषणा की है। इसके साथ ही ऑटो-टैक्सी चालकों को भी पांच हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले माह से ही जारी लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में 72 लाख राशन कार्डधारक है। उन्हें दो माह तक मुफ्त में राशन दिया जाएगा।’

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में जितने भी ऑटो चालक टैक्सी चालक है, उन सभी को पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी। इससे लगभग डेढ़ लाख ऑटो-टैक्सी चालकों को लाभ मिलेगा। पिछले ही सप्ताह मजदूरों को भी ऐसी ही मदद दी गई है।’

केजरीवाल ने कहा, ‘लॉकडाउन गरीब लोगों के लिए आर्थिक संकट पैदा कर देता है। पिछले हफ्ते हमने मजदूरों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि डाली थी। हमने कोरोना संक्रमित मजदूरों को भी दस हजार तक की सहायता राशि देने का फैसला किया है।’

उन्होंने कहा, ‘दो महीने मुफ्त में राशन मिलने का यह मतलब नहीं है कि दो महीने तक लॉकडाउन चलेगा। हम चाहते हैं कि हालात सुधरें तो जल्द से जल्द लॉकडाउन हटाया जाए।’

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन के भीतर कोरोना संक्रमण से 448 मौतें हुईं और 18,043 नए केस के सापेक्ष 20,293 मरीज स्वस्थ हुए और मंगलवार को पूर्वाह्न जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल एक्टिव केस 89,592 हैं।

You Might Also Like

यूक्रेन पर हमले को लेकर ब्रिटेन ने दी रूस को धमकी, पुतिन ने कहा – अमेरिका और नाटो से बात करेंगे
यूपी : जेल में बेटों से बोला मुख्तार- पुलिस अफसर ने कहे थे अपशब्द, नाकाम हो गई बड़ी साजिश
शारदीय नवरात्र सोमवार से : घटस्थापना के लिए 2 मुहूर्त शुभ, नवरात्र की संपूर्ण पूजा विधि और सामग्री लिस्ट
सभी का शुक्रिया! वतन वापसी पर इमोशनल हुईं पहलवान विनेश फोगाट, स्वागत के लिए पहुंचे बजरंग और साक्षी
उत्तर प्रदेश में अब सीएम योगी आदित्यनाथ की इजाजत के बिना नहीं होगा कोई तबादला
TAGGED:delhikejariwal gov
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?