दिल्ली शराब घोटाला केस में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, सीबीआई ने 8 घंटे तक पूछताछ के बाद की गिरफ्तारी

नई दिल्ली, 26 फरवरी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में आखिरकार दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने सिसोदिया से आठ घंटे तक पूछताछ के आम आदमी पार्टी (आप) नेता को गिरफ्तार किया।

शराब घोटाला मामले में इससे पहले भी सीबीआई ने सिसोदिया से पूछताछ की थी। आज पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया ने आशंका जताई थी कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सिसोदिया ने यह भी आशंका जताई थी कि उन्हें 7-8 महीनों के लिए अंदर जाना होगा।

वहीं बापू की समाधि राजघाट पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करने के दौरान अपनी पत्नी का जिक्र करते हुए मनीष सिसोदिया भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ‘आज जब ये मुझे जेल भेज रहे हैं, मेरी पत्नी घर पर अकेली है….आपको ध्यान रखना है।’

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर मनीष सिसोदिया को सांत्वना दी थी। उन्होंने कहा था, ‘भगवान आपके साथ है मनीष। लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआयें आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे।’

RELATED ARTICLES

Most Popular