hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-18 : दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी जीत से शीर्ष पर, CSK का कमजोर प्रदर्शन जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-18 : दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी जीत से शीर्ष पर, CSK का कमजोर प्रदर्शन जारी
खेलहिन्दी

आईपीएल-18 : दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी जीत से शीर्ष पर, CSK का कमजोर प्रदर्शन जारी

Revoi Editor
Last updated: April 6, 2025 3:46 pm
Revoi Editor
Published: April 5, 2025
Share
SHARE

चेन्नई, 5 अप्रैल। केएल राहुल (77 रन, 51 गेंद, तीन छक्के, छह चौके) की अगुआई में बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के बाद गेंदबाजों की कसावट का फायदा दिल्ली कैपिटल्स (DC) को मिला, जिसने शनिवार को यहां पांच बार के पूर्व चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 25 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-18) 2025 की अंक तालिका में खुद को शीर्ष पर ला खड़ा किया।

Hat-Trick of Wins ✅
Memorable win at Chepauk after 1⃣5⃣ years ✅@DelhiCapitals cap off a commanding 2⃣5⃣-run victory over #CSK 🥳

Scorecard ▶ https://t.co/5jtlxucq9j #TATAIPL | #CSKvDC pic.twitter.com/D9oWDI4hN2

— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2025

चेपक में दिल्ली कैपिटल्स की 15 वर्षों बाद जीत

दिल्ली कैपिटल्स की यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि उसने चेपक में 15 वर्षों बाद चेपक में सफलता हासिल की। इस जीत से डीसी के तीन मैचों में सर्वाधिक छह अंक हो गए हैं। वहीं चार मैचों में तीसरी हार के बाद सीएसके आठवें स्थान पर खिसक गया है।

For his superb and well paced knock of 77(51), KL Rahul won the Player of the Match award in Match 1️⃣7️⃣ 🏆

Scorecard ▶ https://t.co/5jtlxucq9j #TATAIPL | #CSKvDC | @klrahul pic.twitter.com/bArSSBWPD9

— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2025

केएल राहुल के आक्रामक पचासे से 183 तक पहुंची थी दिल्ली

एमए चिदांबरम स्टेडियम में सिक्के की उछाल जीतने वाली अक्षर पटेल एंड कम्पनी ने राहुल के बल्ले से निकले सत्र के पहले व आक्रामक अर्धशतक और साथी बल्लेबाजों संग उनकी ठोस भागीदारियों की मदद से छह विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में घरेलू टीम पांच विकेट पर 158 रनों तक ही पहुंच सकी।

स्कोर कार्ड

दरअसल, मुकेश कुमार (1-36), मिचेल स्टार्क (1-27) व यूपी के युवा लेग स्पिनर विपराज निगम (2-27) ने शीर्ष क्रम के तीन धाकड़ बल्लेबाजों – रचिन रवींद्र (तीन रन), डेवोन कॉनवे (13 रन, 14 गेंद, एक चौका) व कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (पांच रन, एक चेौका) को पॉवरप्ले के भीतर निबटाकर सीएसके पर दबाव झोंक दिया (3-41)।

विजय शंकर व धोनी के बीच अटूट 84 रनों की अर्थहीन साझेदारी

हालांकि विजय शंकर (नाबाद 69 रन, 54 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) ने अपनी ओर से भरसक कोशिश की और 11वें ओवर में 74 पर पांच विकेट गिरने के बाद उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 30 रन, 26 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के साथ 57 गेंदों पर अटूट 84 रनों की साझेदारी भी की, लेकिन उनकी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।

राहुल की अभिषेक व समीर संग दो अर्धशतकीय भागीदारियां

इसके पूर्व डीसी की शुरुआत खराब रही, जब खलील अहमद (2-25) ने पांचवीं गेंद पर जैक फ्रेजर-मैकगर्क (0) को चलता कर दिया। फिलहाल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राहुल ने उतरते ही रफ्तार पकड़ ली और अभिषेक पोरल (33 रन, 20 गेंद, एक छक्का, चार चौके) संग 36 गेंदों पर 54 रनों की भागीदारी से दबाव भगा दिया।

पोरल के बाद कप्तान अक्षर पटेल (21 रन, 14 गेंद, एक छक्का, दो चौके), समीर रिजवी (20 रन, 15 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 24 रन, 12 गेंद, एक छक्का, दो चौके) ने भी राहुल का बखूबी साथ निभाया। इस दौरान राहुल व रिजवी के बीच चौथे विकेट के लिए भी 33 गेंदों पर 56 रनों की दूसरी अर्धशतकीय भागीदारी आई।

रविवार का मैच : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस (हैदराबाद, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

अमेरिका में एक बार फिर खुलेआम फायरिंग, कई लोगों के घायल होने की सूचना, जांच में जुटी पुलिस
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का दावा – दो हजार के दो तिहाई से ज्यादा नोट बैंकों में वापस आए
विधानसभा सत्र से पहले बोलीं सीएम रेखा गुप्ता – AAP के कार्यकाल में हुए एक-एक भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब होगा
असम के नागांव में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई तीव्रता
‘..तो वोट के लिए मोदी जी डांस भी कर देंगे’, बिहार की चुनावी रैली में राहुल गांधी के कटाक्ष पर भड़की भाजपा
TAGGED:CricketCSK's weak performance continuesDelhi Capitals on topIPL 2025IPL-18Third consecutive win for DC
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026
रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत
Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल
Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक
बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की
शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल
India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर
झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग
राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी
Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?